फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud

रेलवे में सेवानिवृत होने की तिथि के बाद भी नौकरी करता रहा बुकिंग क्लर्क

Fri, 21 Jun 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
fraud
रेलवे के टूंडला हैडक्वाटर में तैनात एक रेलकर्मी सेवानिवृत्त होने के बाद भी नौकरी करता रहा। तीन दिन पहले इसकी जानकारी हुई तो उसे नोटिस थमा दिया है। अब वेतन की रिकवरी होगी।
विज्ञापन

मामला रेलवे के बुकिंग विभाग से जुड़ा हुआ है। स्टेशन रोड निवासी अली जामिन टूंडला में बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। शैक्षिक अभिलेखों में उनकी जन्मतिथि 1958 है। इसके आधार पर उनकी सेवानिवृत्ति जनवरी 2018 में होनी थी लेकिन रेलकर्मी ने पे स्लिप में जन्मतिथि 1962 अंकित दर्ज की इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को गुमराह कर रेल पास बनवाने में अपनी उम्र 1962 ही अंकित कर दी। रेल अधिकारियों ने भी उनकी सेवानिवृत्ति की ओर ध्यान नहीं दिया। तीन दिन पहले इस मामले की उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई तो इलाहाबाद से कर्मचारी को सेवानिवृतत्त करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अमर सिंह और सीबीएस (चीफ बुकिंग सुपरवाइजर) एसके उपाध्याय ने रेलकर्मी को सेवानिवृत्ति का नोटिस थमा दिया। रेलकर्मी यूनियन नेता का बहनोई बताया गया है। अब 17 माह से जो वो अवैध वेतन ले रहा था वो भी उससे वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी तथ्यों को छुपाकर अतिरिक्त नौकरी कर वेतन लेता रहा। मामला संज्ञान में आने पर कर्मचारी को सेवामुक्त कर दिया है। साथ ही अतिरिक्त लिए गए वेतन की रिकवरी भी की जाएगी।
अमर सिंह, स्टेशन अधीक्षक, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed