फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud report filed against four including hotel owner

होटल मालिक सहित चार के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against four including hotel owner
मैनपुरी। फर्जी अभिलेखों के सहारे जगह का बैनामा किए जाने के एक मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुराने होमगार्ड ऑफिस के पीछे सिविल लाइन निवासी श्याम प्रकाश यादव ने बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि पिता पहुंची लाल की मृत्यु वर्ष 1991 में हो गई थी। इसके बाद उसकी दो दुकानों में रह रहे किराएदार को उसके भाई भारत सिंह ने धोखाधड़ी कर बेच दिया है।
विज्ञापन

एक दुकान किराएदार काका होटल के संचालक ओमप्रकाश खुराना व दूसरी दुकान किराएदार शायद हुसैन और आबिद हसन को बेच दी। इन किराएदारों को पता था कि वह दुकान का हिस्सेदार है, इसके बावजूद भाई ने उक्त लोगों के साथ मिलकर उसके धोखाधड़ी की और उसके हिस्से की जगह को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह भाई के पास हिस्सा मांगने गया तो भगा दिया गया, वहीं दुकान खरीदने वालों ने भी गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed