{"_id":"6667c516e77747d3e70ff8f5","slug":"fraud-of-rs-5-crore-from-wheat-and-mustard-farmers-case-not-registered-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गेंहू और सरसों के किसानों से 5 करोड़ की धोखाधड़ी, दर्ज नहीं हुआ मुकदमा; अन्नदाता में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गेंहू और सरसों के किसानों से 5 करोड़ की धोखाधड़ी, दर्ज नहीं हुआ मुकदमा; अन्नदाता में रोष
Tue, 11 Jun 2024 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2024 09:01 AM IST
सार
आगरा के गेंहू और सरसों के किसानों से पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामले सामने आया है। आरोर रूपवास के व्यक्ति पर है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद भी केस दर्ज नहीं हो सका, जिसकी वजह से किसानों में रोष है।
विज्ञापन
गेंहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी के गेंहू व सरसों किसानों से 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। ज्यादा कीमत दिलाने का झांसा देकर किसानों से गेंहू व सरसों मंगाकर बेच दी गई। किसानों को पैसा नहीं दिया।
धोखाधड़ी के शिकार किसान अरदाया निवासी नाम सिंह, अगनपुरा के गजेंद्र, किरावली के यशवंत और फतेहपुर सीकरी के मुकेश ने बताया कि मामले की शिकायत पहले अछनेरा और फिर फतेहपुर सीकरी थाने में की गई। दोनों जगह पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला बताते हुए केस दर्ज नहीं किया। आदेश कराने के लिए पुलिस कमिश्नर के पास जाने की बात कही। 6 जून को पीड़ित किसानों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। उन्होंने एसीपी अछनेरा को जांच के आदेश दिए।
किसानों का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। किसानों ने रूपवास निवासी मदन लाल पर आईटीसी कंपनी के नाम पर किसानों और आढ़तियों को ठगने का आरोप लगाया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।