{"_id":"666fbe60d826617e050b24b5","slug":"fraud-of-rs-23-lakh-in-the-name-of-pm-mudra-loan-case-registered-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Mudra Loan: पीएम मुद्रा लोन के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Mudra Loan: पीएम मुद्रा लोन के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी, दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 17 Jun 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:11 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से 23 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एक युवक को नौकरी पर रखकर उसके माध्यम से आए लोगों को ठगा गया। युवक ने जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।
आवास विकास कालोनी सेक्टर-6 निवासी संतोष सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक साल पहले नौकरी के सिलसिले में वह नई आबादी बन्ना वाली बगीची निवासी कपिल चौरसिया से उनके नगला अजीता स्थित कार्यालय पर मिले थे। कपिल ने कहा कि वह लोगों को बैंक से लोन दिलाता है।
उनका टेस्ट लेने के बाद 10 हजार रुपये महीने की नौकरी दी गई। लोन की फाइल लाने पर अलग से 2000 रुपये प्रति फाइल कमीशन तय था। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन के लिए उन्होंने कपिल से रिश्तेदारों की मुलाकात करा दी। फाइल खर्च व दस्तावेज के नाम पर उनसे 23 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन
दो महीने तक कोई लोन नहीं दिलाया गया। रुपये वापस मांगने पर कपिल ने सभी को फर्जी चेक दिए जो बाउंस हो गए। शिकायत पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने इसकी जांच एसीपी लोहामंडी को दी। जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज किया गया है।