फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of lakhs from the computer of Canara Bank branch manager

केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के कंप्यूटर से हुई लाखों की धोखाधड़ी

Thu, 03 Jun 2021 09:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs from the computer of Canara Bank branch manager
बेवर। कैनरा बैंक के शाखा प्रबंधक के कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर एक खाता धारक के नाम पर एटीएम जारी करा लिया। इसके बाद उसके खाते से लाखों रुपये पार कर दिए। मैनेजर ने एसपी को पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा में जीटी रोड, बाईपास स्थित कैनरा बैंक की शाखा में एक खाताधारक के खाते से बीते दिनों लाखों रुपये निकाल लिए गए। शातिर ने इसके लिए पहले तो बैंक से खाताधारक के नाम से फर्जी एटीएम जारी कराया। इसके बाद ऑनलाइन बैकिंग और एटीएम के जरिए लाखों रुपये निकालता रहा।
विज्ञापन

बैंक में चल रही इस धोखाधड़ी को लेकर ग्राहक ने शिकायतें की लेकिन अधिकारी जांच की बात कहते रहे। अब शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने कबूल किया है कि उनके कंप्यूटर से किसी ने खाता धारक के खाते में हेराफेरी की है। एसपी को दिए पत्र में प्रबंधक ने कहा है कि शातिर ने फर्जी हस्ताक्षर कर एटीएम जारी कराया और फिर ग्राहक के खाते से 6.46 लाख रुपये निकाल लिए। रकम बेवर और मोहम्मदाबाद के एटीएम से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बैंककर्मी की हो सकती मिली भगत
शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति में उनके कंप्यूटर से हेराफेरी पर सवाल उठने लगे हैं। कारण इस तरह की धोखाधड़ी को कोई बाहरी व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता है। बाहरी व्यक्ति को उनके कंप्यूटर के पासवर्ड की जानकारी नहीं होगी, वहीं वह शाखा प्रबंधक के केबिन में जाता तो स्टाफ की निगाह में आने पर पकड़ा जाता।
----
ग्राहकों ने की कार्रवाई की मांग
शाखा प्रबंधक के इस कबूलनामे के बाद धोखाधड़ी का शिकार हुए अन्य खाताधारक भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बैंक के उन सभी खातों की जांच कराए जाने की मंाग की है, जिन से किसी न किसी तरह से रकम निकाली गई है।

केनरा बैंक के प्रबंधक व उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद साइबर सेल की टीम व अन्य टीमों को जांच में लगाया गया है। जल्द से जल्द पुलिस धोखाधड़ी करने वालों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed