{"_id":"69e274fe7793f6ce0a01b31c","slug":"fraud-of-lakhs-committed-under-the-guise-of-granting-loans-to-women-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, हर महिला से लिए तीन हजार रुपये; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, हर महिला से लिए तीन हजार रुपये; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:55 PM IST
सार
आरोपियों ने 15 अप्रैल को महिलाओं को श्यामो स्थित रामनिवास के मकान में बने अपने कार्यालय में रुपये लेकर बुला लिया। प्रत्येक से तीन-तीन हजार रुपये लेने के बाद 2990 रुपये की रसीद दी गई। शाम को ही खाते में 60 हजार रुपये आने का आश्वासन दिया। मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के दिगनेर गांव में व्यापार के लिए समूह ऋण (लोन) दिलाने का झांसा देकर गांव की करीब 12 महिलाओं से धोखाधड़ी की गई। दो युवकों ने कंपनी के नाम से पर्चे भी बांटे। खाते में 60-60 हजार रुपये आने का झांसा देकर तीन-तीन हजार रुपये ले लिए गए। रकम नहीं आने पर पीड़ित महिलाओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव दिगनेर, ताजगंज निवासी अर्चना की शिकायत पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 10 दिन पहले दो व्यक्ति बाइक से गांव में आए थे। उन्होंने गांव की महिलाओं से परिचय बढ़ाया। कहा कि उनकी कंपनी महिलाओं को छोटे स्तर पर व्यापार करने के लिए लोन उपलब्ध कराती है। इसके लिए महिलाओं का समूह बनाना होता है।
इसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं की एक मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें बताया गया कि लोन पास कराने के लिए प्रत्येक महिला को 3000 जमा करने होंगे। आरोपियों ने 15 अप्रैल को महिलाओं को श्यामो स्थित रामनिवास के मकान में बने अपने कार्यालय में रुपये लेकर बुला लिया। प्रत्येक से तीन-तीन हजार रुपये लेने के बाद 2990 रुपये की रसीद दी गई। शाम को ही खाते में 60 हजार रुपये आने का आश्वासन दिया। मगर ऐसा नहीं हुआ। रकम नहीं आई। इससे उन्हें धोखे का पता चला। महिलाओं ने आरोपियों के मोबाइल नंबर और बाइक का नंबर पुलिस को दिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।