फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of 16 lakhs with lady doctor on the pretext of marriage in agra

Cyber Crime: शादी का झांसा देकर महिला चिकित्सक से 16 लाख की ठगी, आरोपी ने खुद को बताया अमेरिका में सर्जन

Mon, 30 May 2022 10:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 May 2022 10:32 PM IST
सार

मैट्रिमाेनियल साइट पर जीवन साथी ढूंढ़ना आगरा की महिला चिकित्सक को भारी पड़ गया। साइट पर खुद को अमेरिका में सर्जन बताकर युवक ने महिला चिकित्सक से 16 लाख रुपये ठग लिए। 

विज्ञापन
Fraud of 16 lakhs with lady doctor on the pretext of marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के महिला चिकित्सक को शादी का झांसा देकर 16 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला चिकित्सक ने शादी कराने वाली साइट पर पंजीकरण कराया था। अमेरिका में खुद को प्लास्टिक सर्जन बताने वाले युवक ने उनसे संपर्क किया। फोन पर बात होने लगी। शादी के संबंध में बात हो रही थी। इसी दौरान युवक ने कई बार में 16 लाख रुपये की रकम जमा करा ली। और पैसे की मांग की तो शक हुआ। आगरा आने की कहने पर बहानेबाजी करने लगा। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महिला चिकित्सक एक निजी अस्पताल में नौकरी करती हैं। अविवाहित हैं। सोमवार को वो एसएसपी से मिलीं। इस दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि बहुत परेशान हैं। उनकी डॉक्टर्स मैट्रिमोनियल एप और साइट के माध्यम से सात मार्च को आरोपी युवक से बात हुई थी। मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। युवक ने बताया था कि वह अमेरिका में प्लास्टिक सर्जन है। वर्ष 2021 में पिता की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

आरोपी ने ऐसे जमा कराई रकम 

महिला चिकित्सक ने बताया कि 16 मार्च को युवक ने फोन किया। उसने कहा कि 27 किलोग्राम का सामान भेज रहा है। इसमें शादी के कागजात से लेकर जेवरात बताए। 17 मार्च को कॉल करके कहा कि सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया है और उसको लेने से पहले 35 हजार रुपये जमा करने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहाना बनाकर जमा कराता रहा रकम

महिला चिकित्सक ने बताया कि उन्होंने रुपये देने में असमर्थता जताई तो युवक ने रोते हुए वादा किया कि वह शादी के लिए आएगा तो सारा पेमेंट कर देगा। उन्होंने रकम उसके खाते में जमा कर दी। इसके बाद युवक बार-बार रकम की मांग करने लगा। कभी अपनी तबियत खराब होने तो कभी अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने के नाम पर रकम जमा कराई। अब तक 16 लाख रुपये ले चुका है। महिला चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने यह रकम दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी। अब युवक पैर में फ्रैक्चर बताकर मिलने से इनकार कर रहा है।

साइबर सेल को दी जांच

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामला साइबर क्राइम का लग रहा है। चिकित्सक की शिकायत है कि आरोपी ने कई और युवतियों को अपने झांसे में लिया है। लखनऊ में भी साइबर सेल में शिकायत की बात कही है। शिक्षिकाओं को भी शिकार बना चुका है। इसलिए जांच साइबर सेल को दी गई है।

सलाह : पंजीकरण कराते समय सावधान रहें

एसएसपी ने बताया कि रिश्ते जोड़ने वाली साइट पर पंजीकरण कराते समय सावधान रहने की जरूरत है। भरोसेमंद साइट पर ही पंजीकरण कराएं। अगर, कोई व्यक्ति गिफ्ट और सामान भेजने के नाम पर रुपये जमा करने की कहता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। रुपये जमा नहीं करने चाहिए। किसी से रिश्ता जोड़ रहे हैं तो उससे मिल जरूर लें। उसके घर और परिवार की जानकारी ले लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed