{"_id":"5e9f150f8ebc3e907234a1ac","slug":"fraud-kasganj-news-agr4387843175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दिलाने के लिए बना दिए फर्जी जॉब कार्ड, फैलाई अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दिलाने के लिए बना दिए फर्जी जॉब कार्ड, फैलाई अफवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली(कासगंज)। लॉकडाउन में मुफ्त राशन दिलाने के लिए गांव धरमपुर के प्रधान ने फर्जी जॉबकार्ड बना दिए। इससे ग्रामीणों और राशन डीलर में कहासुनी हो गई। शिकायत पर एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक से मामले की जांच कराई। इसमें प्रथम दृष्टया ग्राम प्रधान की मनमानी सामने आई है।
सरकार ने व्यवस्था बनाई है कि मनरेगा मजदूरों को लॉकडाउन के दौरान मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन सक्रिय मनरेगा मजूदरों की सूची तैयार कर राशन डीलरों को सौंप दी। डीलर उसी सूची के आधार पर राशन वितरण कर रहे हैं। इस बीच निष्क्रिय मनरेगा मजदूरों के अलावा ऐसे लोग भी राशन लेने पहुंच रहे हैं जो प्रधानों के चहेते हैं। प्रधानों ने उनके जॉबकार्ड फर्जीवाड़ा करके बना दिए।
ऐसे में राशन डीलरों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। पटियाली के गांव धरमपुर के राशन डीलर ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की और बताया कि नए जॉबकार्ड लेकर लोग राशन लेने पहुंच रहे हैं। इससे परेशानी हो रही है। एसडीएम ने मामले की जांच आपूर्ति निरीक्षक से कराई। आपूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। इसमें ग्राम प्रधान की मनमानी ही बताई है।
विज्ञापन
कराई है जांच
- आपूर्ति निरीक्षक से मामले की जांच करा ली है। सिर्फ सक्रिय कार्ड धारकों को ही निशुल्क राशन का प्रावधान सरकार ने किया था- शिवकुमार, एसडीएम।
सही हुआ है वितरण
- राशन डीलर ने जो वितरण किया है वह पूरी तरह सही है। डीलर ने नियम के अनुसार ही राशन बांटा है।
रामसरन, आपूर्ति निरीक्षक।