फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud case against five including JE and SDO

Agra: फर्जी हस्ताक्षर से बदल दिया बिजली कनेक्शन में नाम, धोखाधड़ी में फंसे जेई और एसडीओ 

Mon, 04 Jul 2022 11:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 11:11 AM IST
सार

आगरा में बिजली विभाग के अधिकारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। पीड़ित ने बताया कि फर्जी दस्तावेज से बिजली कनेक्शन में नाम बदल दिया।
 

विज्ञापन
Fraud case against five including JE and SDO
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जगदीशपुरा थाने में बिजली विभाग के जेई, एसडीओ, लिपिक और लाइनमैन सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि फर्जी शपथपत्र लगाकर पीड़ित के बिजली कनेक्शन को दूसरे के नाम कर दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भवर विहार, कलवारी निवासी अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बालाजीपुरम निवासी गीता शर्मा, बिजली विभाग के लिपिक राकेश कुमार, जेई अनूप कुमार, एसडीओ शशिकांत और लाइनमैन विवेक गुप्ता को नामजद किया गया है। अनिल का आरोप है कि उन्होंने एक मकान खरीदा था। मगर, मालिक ने मकान का बैनामा नहीं किया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गीता शर्मा मकान पर कब्जा करना चाहती हैं। नवंबर 2019 में मकान का बैनामा भी अपने नाम करा लिया। 28 फरवरी 2020 को मकान पर लगा बिजली मीटर उखाड़कर ले गईं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिसंबर 2020 में बिजली विभाग ने दूसरा मीटर लगा दिया। तीन महीने का बिल भी भरा। बिल उनके नाम पर ही था। मगर, अप्रैल में बिल गीता के नाम से आया। शिकायत पर विभाग में सुनवाई नहीं हुई। सूचना के अधिकार में पता चला कि उनके हस्ताक्षर का फर्जी शपथ पत्र लगाकर नाम बदलवा लिया गया है। तब एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच चौकी अवधपुरी के प्रभारी दीपक चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed