फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fracas for water in khandari

खंदारी में पानी के लिए फसाद

Tue, 05 May 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 05 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बढ़ती पानी की किल्लत झगड़े का रूप लेने लगी है। सोमवार सुबह खंदारी में पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। आधा घंटे तक मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस के सामने भी ईंट-पत्थर फिंकाई हुई। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर आरोपी भाग खड़े हुए। 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


खंदारी स्थित पुलिस चौकी के पीछे बस्ती में सरकारी सबमर्सिबल पंप लगा है। सोमवार सुबह तकरीबन आठ बजे क्षेत्र की रहने वाली लज्जा देवी और कमलेश पानी भरने के लिए आईं थीं। कमलेश पक्ष की महिलाएं पहले से पानी भर रहीं थीं। लज्जा देवी भी पानी भरने पहुंची तो विवाद होने लगा। लज्जा देवी को पानी भरने से रोक दिया। दोनों पक्ष की महिलाओं में कहासुनी हुई। इसके बाद घर के पुरूष निकल आए। एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इस दौरान लज्जा देवी के बेटे कमल पर लाठी-डंडों से हमला बोला। सिर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। कुछ ही देर में दूसरे पक्ष के लोग एकजुट हो गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फिंकाई होने लगी। जानकारी पर चीता मोबाइल के सिपाही पहुंचे, लेकिन पथराव बंद न हुआ। पुलिस फोर्स पहुंची। इस पर बवाली भाग खड़े हुए। घायल कमल का मेडिकल कराया। पुलिस की ओर से 20 नामजद और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


100 से ज्यादा परिवार सबमर्सिबल के भरोसे
क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। एक सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है। लोगों के घरों में वाटर वर्क्स का सप्लाई पानी नहीं पहुंचता। 100 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इस कारण लोग सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के लिए आते हैं। इस समय बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। ऐसे में पानी भरने के लिए लोग जल्दबाजी में रहते हैं। लोगोें का कहना था कि हैंडपंप भी नहीं, जिनसे पानी भरा जा सके। अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट
शहर में पानी की किल्लत कोई एक जगह नहीं है। कई इलाकों में लोग इस समस्या से परेशान हैं। सबसे ज्यादा एत्माद्दौला क्षेत्र में दिक्कत है। यहां के कई इलाकों में लोगोें को पानी खरीदकर लाना पड़ता है। पीने से लेकर जरूरत के लिए भी पानी खरीदना पड़ता है। इसके अलावा शाहगंज, लोहामंडी, जगदीशपुरा, ताजगंज, सदर आदि इलाकों में पानी की समस्या है।


पिछले साल यमुनापार क्षेत्र में पानी को लेकर खून भी बह चुका है। तब भी दोनों पक्षों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। इस बार गर्मी शुरू होते ही झगड़ों की भी शुरूआत हो गई है। अगर अभी से प्रशासन ने इस समस्या का हल नहीं खोजा तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed