{"_id":"5d61721a8ebc3e93a170a09b","slug":"fourlane-agra-news-agr402411783","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन ः नदरई पर अंडरपास बनाएगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन ः नदरई पर अंडरपास बनाएगा रेलवे
विज्ञापन
कासगंज फोरलेन की खबर से संबंधित फोटो नदरई का रेलवे पुल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फोरलेन सड़क निर्माण में रेलवे और पीडब्ल्यूडी के बीच बाधा बने नदरई रेलपुल का विवाद खत्म हो गया है। रेलवे के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने सहमति जताते हुए स्वीकृति दी है। अब रेलवे नदरई रेलपुल पर अंडरपास बनाया जाएगा।
कासगंज से एटा के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। यहां नदरई रेलपुल पर रेलवे और लोक निर्माण विभाग के बीच विवाद था। रेलवे ने पहले पुल पर अंडरपास की सहमति दी लेकिन परियोजना स्वीकृत होने बाद रेलवे ओवरब्रिज की जिद पर अड़ गया। इससे नदरई रेलपुल पर फोरलेन के निर्माण का काम ठहर गया। विवाद ज्यादा बढ़ने पर शासन ने हस्तक्षेप किया।
इसके बाद रेलवे ने अपनी शर्तों पर रेलवे का अंडरपास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। शासन ने इस प्रस्ताव को पहले तो स्वीकार करने से इंकार कर दिया, लेकिन रेलवे अपनी जिद पर अड़ा रहा। ऐसे में अब शासन स्तर से रेलवे का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने रेलवे की शर्तों पर ही प्रस्ताव को सहमति दे दी है। अब रेलवे से लोक निर्माण विभाग ने एस्टीमेट मांगा गया है। उसके आधार पर अंडरपास निर्माण की धनराशि स्वीकृत की जाएगी।
विज्ञापन
यह था प्रस्ताव
- 8.5 मीटर के अंडरपास फिलहाल गुजरते हैं वाहन।
- 5.5 मीटर के दो अंडरपास बनेंगे मौजूदा अंडरपास के दोनो ओर
- 5 करोड़ रुपये पूर्व में लोक निर्माण विभाग दे चुका है रेलवे को।
- रेलवे ने अंडरपास के लिए प्रस्ताव अपनी शर्तों पर दिया था। उसी के आधार पर विभागीय अधीक्षण अभियंता ने स्वीकृति देते हुए कार्य की सहमति दे दी है। जल्द ही रेलवे नदरई रेलपुल पर अंडरपास का काम शुरू कराएगा- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
- नदरई में रेलपुल का एक साथ पूरा अंडरपास बनाना संभव नहीं है। रेलवे ने जो प्रस्ताव शासन को भेजा था उसी के आधार पर काम शुरू कराया जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने की जानकारी मिल चुकी है- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।