फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four youths drowned while taking bath in Yamuna in Agra

देखते ही देखते यमुना में समा गईं जिंदगियां: नहाते समय डूब गए चार युवक, मंदिर में पूजा करने आए थे; मची चीखपुकार

Sat, 03 Jun 2023 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 07:03 PM IST
सार

आगरा में यमुना में नहाते समय चार युवक डूब गए। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। वह पूजा करने हाथी घाट पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Four youths drowned while taking bath in Yamuna in Agra
Agra: यमुना में नहाते समय चार युवक डूब गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की दोपहर शव यात्रा में आए चार युवक यमुना में नहाते समय डूब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्टीमर का प्रयोग करके गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराने में जुटी है। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के हाथी यमुना घाट की है।

विज्ञापन

मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे

छत्ता थाना इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के 15 क्वाटर, नौलक्खा निवासी सोनू, रितिक, तुषार, सचिन, पवन व विशाल घाट पर स्थित बुलाकी मंदिर में पूजा करने आए थे। यहां पर पवन और विशाल मंदिर में पूजा करने के लिए रुक गए। सोनू, रितिक, तुषार व सचिन नहाने के लिए पानी में उतर गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का बनाने लगा दबाव;

विज्ञापन
विज्ञापन

Four youths drowned while taking bath in Yamuna in Agra
Agra: डूबे युवकों की तलाश में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

एक-एक करके चारों डूब गए

नहाते समय चारो गहरे पानी में चले गए। वह डूबने लगे। रितिक तैराकी जानता था। अन्य तीनों दोस्त बचने के लिए उसके पैर में लटक गए। लेकिन उसकी क्षमता जवाब दे गई और वह बाहर नहीं आ सका। चीख पुकार सुनकर पवन व विशाल ने उन्हें बाहर निकलने के लिए लोगों की मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन जब तक कोई बचाने पहुंचता एक-एक करके चारो युवक डूब गए। चारों की उम्र 18 से 20 साल के आसपास है।

यह भी पढ़ेंः- पलक झपकते ही बुझ गए चिराग: गंगा नहाते समय डूबने लगे छह युवक, चार को बचाया गया; दो डूब

Four youths drowned while taking bath in Yamuna in Agra
Agra: युवकों के डूबने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं चला पता

यह देख पवन और विशाल ने शोर मचाया। साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। तलाश के बाद जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने स्टीमर बुलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed