देखते ही देखते यमुना में समा गईं जिंदगियां: नहाते समय डूब गए चार युवक, मंदिर में पूजा करने आए थे; मची चीखपुकार
आगरा में यमुना में नहाते समय चार युवक डूब गए। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। वह पूजा करने हाथी घाट पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की दोपहर शव यात्रा में आए चार युवक यमुना में नहाते समय डूब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्टीमर का प्रयोग करके गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराने में जुटी है। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के हाथी यमुना घाट की है।
मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे
छत्ता थाना इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के 15 क्वाटर, नौलक्खा निवासी सोनू, रितिक, तुषार, सचिन, पवन व विशाल घाट पर स्थित बुलाकी मंदिर में पूजा करने आए थे। यहां पर पवन और विशाल मंदिर में पूजा करने के लिए रुक गए। सोनू, रितिक, तुषार व सचिन नहाने के लिए पानी में उतर गए।
यह भी पढ़ेंः- आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़: गली में युवक ने रोका, हाथ पकड़कर होटल चलने का बनाने लगा दबाव;
एक-एक करके चारों डूब गए
नहाते समय चारो गहरे पानी में चले गए। वह डूबने लगे। रितिक तैराकी जानता था। अन्य तीनों दोस्त बचने के लिए उसके पैर में लटक गए। लेकिन उसकी क्षमता जवाब दे गई और वह बाहर नहीं आ सका। चीख पुकार सुनकर पवन व विशाल ने उन्हें बाहर निकलने के लिए लोगों की मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन जब तक कोई बचाने पहुंचता एक-एक करके चारो युवक डूब गए। चारों की उम्र 18 से 20 साल के आसपास है।
यह भी पढ़ेंः- पलक झपकते ही बुझ गए चिराग: गंगा नहाते समय डूबने लगे छह युवक, चार को बचाया गया; दो डूब
घंटों की मशक्कत के बाद भी नहीं चला पता
यह देख पवन और विशाल ने शोर मचाया। साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। तलाश के बाद जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने स्टीमर बुलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है।