फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four youth misdeed with drunk girl in Agra Hotel misdeed with drunk girl

Agra: सहेली के दोस्तों ने होटल में बीयर पिलाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 10 Jun 2022 07:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 07:46 PM IST
सार

सहेली के साथ घूमने के लिए गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के एक होटल में अंजाम दिया गया। पहले किशोरी को बीयर पिलाई और जब वो नशे में झूमने लगी तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
 

विज्ञापन
four youth misdeed with drunk girl in Agra Hotel misdeed with drunk girl
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की 14 साल की किशोरी से होटल में बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप आटो चालक सहित तीन युवकों पर लगाया गया है। इसमें किशोरी की सहेली भी आरोपी है। वह उसे अपने साथ लेकर गई थी। दोस्तों के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र की महिला ने थाना में शिकायत की। इसमें कहा कि छह जून को उसकी 14 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाली सहेली अपने साथ ले गई थी। सहेली ने रास्ते में अपने दोस्त अजय उर्फ बाबी को बुला लिया। वह आटो चालक है। तीनों सदर बाजार में गए। बाबी ने अपने गांव ककुआ मलपुरा से दोस्त सुनील पुत्र अशोक और सुनील पुत्र माता प्रसाद बुला लिए। चारों ने सदर बाजार क्षेत्र में पार्टी की। खाना-पीना खाने के बाद तीनों युवक किशोरी को मलपुरा क्षेत्र के एक होटल में ले गए, जहां शराब और बीयर मंगा ली। 

विज्ञापन

जबरन पिलायी बीयर 

किशोरी को भी जबरन बीयर पिला दीं। नशे की हालत में किशोरी के साथ तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी किशोरी को कैंट स्टेशन पर लाए। उसे मथुरा लेकर चले गए। उसे स्टेशन पर उतार दिया। इसके बाद बहाने से छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने एक वेंडर की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी। वो उसे मथुरा पहुंचकर अपने साथ लेकर आए। घटना की जानकारी आठ जून को थाना शाहगंज पर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहेली ने दिया आरोपियों का साथ 

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि किशोरी ने अजय और उसके दोनों साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी की सहेली ने सहयोग किया था। इस पर चारों के खिलाफ पाक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


 

होटल की भी होगी जांच

थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मलपुरा के होटल में घटना हुई थी। पुलिस अब यह पता कर रही है कि युवकों को होटल में कमरा देने से पहले आईडी ली गई थी या नहीं? नाबालिग के होने पर भी तीन युवकों को कमरा कैसे दे दिया गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed