फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four year old innocent drowned in the river

नदी में डूब गया चार साल का मासूम: मां नहाने में थी व्यस्त, बच्चा खेलते हुए पहुंचा किनारे; तीन किमी दूर मिला शव

Fri, 19 May 2023 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 05:44 PM IST
सार

मां के साथ शादी समारोह में आये मासूम की नदी में गिरकर मौत हो गई। मां नदी में नहा रही थी, वहीं चार साल का मासूम किनारे पर खेल रहा था। 

विज्ञापन
Four year old innocent drowned in the river
नदी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गई महिला का चार वर्षीय मासूम खेलते हुए नदी में डूब गया। शोर मचाने पर लोग वहां दौड़े तथा डूबे बच्चे की तलाश की, किंतु वह नहीं मिला। शुक्रवार को करीब तीन किमी दूर मासूम का शव मिला है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना नगला सिंघी के गांव ठार खूबी निवासी रामवीर की पत्नी बेबी आजमगढ़ निवासी अपने मामा के लड़के अवधेश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए चार वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ गई थी। 20 मई अवधेश की शादी है। बृहस्पतिवार सुबह बेबी रिश्तेदार महिलाओ के साथ अपने पांच वर्षीय बेटे दिव्यांशु को साथ लेकर मनसा नदी में नहाने गई थी। वह नदी में नहाकर वह कपड़े बदलने रही थी। इसी बीच उसका पुत्र दिव्यांशु अन्य बच्चों के साथ नदी में किनारे खेलते हुए चला गया। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। 

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - परिवार की बदनामी का डर: बहन की खातिर मजबूर हुआ दिव्यांग, सुसराइड नोट लिखा और दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किमी दूर मिला शव 

बच्चों के शोर मचाने पर बेबी व अन्य महिलाएं दौड़ी। महिलाओं के शोर पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा लोगों और फिर गोताखोरों ने दिव्यांशु की तलाश की, किंतु वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर दिव्यांशु का शव मिल गया। आजमगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं यहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्य बच्चे के शव को लेने आजमगढ़ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed