फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four year old innocent boy fell into the tank under construction death

मैनपुरी: निर्माणाधीन टैंक में गिरा चार साल का मासूम, बुझ गया घर का इकलौता चिराग; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 07 Apr 2024 06:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 06:58 AM IST
सार

पति पत्नी घर की साफ सफाई कर रह थे। उसी समय मासूम खेलते-खेलते  निर्माणाधीन पानी से भरे सेप्टिक टैंक में गिर गया। दंपती को इसकी भनक तक नहीं लगी। वो कहीं दिखाई न दिया तब तलाश की गई। जिसके बाद वो टैंक में मिला। परिवार के लोग चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की सांस थम चुकी थी। 
 

विज्ञापन
Four year old innocent boy fell into the tank under construction death
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा कस्बा के किठाह रोड पर नवनिर्मित मकान के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरकर चार साल के बालक की मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बालक अपने दादा और दादी के साथ नव निर्मित मकान में आया हुआ था।
विज्ञापन


थाना बेवर के गांव नगला पांडेय निवासी हृदयराम ने किशनी थाना क्षेत्र के किठाह रोड कुसमरा में अपना नया मकान बनाया है। उनके दोनों पुत्र बलराम और श्याम सुंदर दिल्ली में सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। श्याम सुंदर का इकलौता चार वर्षीय पुत्र गौतम शनिवार को अपने दादा हृदयराम के साथ किठाह रोड स्थित मकान पर आया हुआ था। सुबह करीब 8 बजे जब हृदयराम अपनी पत्नी के साथ मकान की सफाई करने लगे उसी समय किसी प्रकार से गौतम निर्माणाधीन पानी से भरे सेप्टिक टैंक में गिर गया। हृदयराम और उनकी पत्नी को इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद जब गौतम उन्हें कहीं नजर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो साफ पानी में बच्चा टैंक में डूबा हुआ था। किसी प्रकार से लोगों ने उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव गांव ले गए। दिल्ली में रह रहे श्याम सुंदर और उसके भाई को सूचना भेजी गई है। इकलौते बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed