फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-year-old girl raped by youth in Khandauli, case registered

खंदौली में चार वर्षीय बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl raped by youth in Khandauli, case registered
खंदौली। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। वह बालिका को चॉकलेट देने के बहाने खेत पर ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर बालिका घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव निवासी 21 वर्षीय अरुण वहां पहुंचा। वह बालिका को चॉकलेट मासूम को चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ खेत की ओर लेकर चला गया। आरोप है कि वहीं उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को वहीं खेत में छोड़कर भाग गया। काफी देर बाद किसी तरह घर पहुंची बालिका ने युवक की करतूत मां से बताई। इस पर उसकी मां पहले आरोपी के घर शिकायत लेकर गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। रात में ही पुलिस ने बालिका के पिता तहरीर के आधार पर आरोपी अरुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार गौतम ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed