फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four-year-old girl fell while taking photo at Taj on New Year suffered head injury

Taj Mahal: नववर्ष पर ताज पर फोटो लेने के दौरान गिरी चार वर्षीय बच्ची, सिर में आई चोट; ऐसे हुआ हादसा

Mon, 01 Jan 2024 07:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

ताजमहल परिसर में मम्मी और पापा की मोबाइल से फोटो खींचने के दौरान बालिका गिर गई। बच्ची के सिर में चोट लगी,जिससे खून बहने लगा।

विज्ञापन
Four-year-old girl fell while taking photo at Taj on New Year suffered head injury
घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष पर ताजमहल घूमने आए परिवार की खुशियों में उस समय खलल पड़  गया, जब चार वर्षीय बेटी फोटो लेने के दौरान फिसलकर गिर गई। वो अपने माता-पिती की फोटो खींच रही थी। बालिका के सिर में चोट आई। उसके सिर से खून बहता देख माता-पिता के होश उड़ गए। सुरक्षाकर्मियों की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में पांच टांके आए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के भजन पूरा निवासी भावना पुत्री चंदन सिंह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी भावना के साथ नववर्ष पर ताज का दीदार करने आए थे। बताया गया है कि ताजमहल परिसर में एक स्थान पर भावना अपने मम्मी और पापा की मोबाइल से फोटो खींच रही थी, उसी दौरान बच्ची का पैर फिसल गया। बच्ची फर्श पर गिरी जिससे उसके सिर में चोट आ गई। सिर में चोट लगते ही खून बहने लगा, जिसे देख माता-पिता के होश उड़ गए।
विज्ञापन


बच्ची को तत्काल ही सुरक्षाकर्मियों की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। बच्ची के सिर में पांच टांके आए हैं। उपचार के बाद उसे माता-पिता के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed