{"_id":"63637e9ce40af672a7298e20","slug":"four-year-old-child-died-after-falling-in-the-drain-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक घटना: शादी में आए चार साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत, मातम में बदलीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक घटना: शादी में आए चार साल के बच्चे की नाले में गिरकर मौत, मातम में बदलीं खुशियां
Thu, 03 Nov 2022 02:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:11 PM IST
सार
बुधवार को चार साल का मासूम अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह नाले में गिर गया। भाई घर पर आया, लेकिन परिजनों को नहीं बताया। परिजन बेटे को रातभर तलाश करते रहे। सुबह उसका शव नाले में मिला।
विज्ञापन
मासूम गोलू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर के बुंदू कटरा स्थित भगवती रेजीडेंसी में शादी में शामिल होने आया पांच साल का बालक अश्वनी उर्फ गोलू बुधवार शाम को घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गया। बेटे के नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शक होने पर नाले में खोजा तो बच्चे के लापता होने के छह घंटे बाद शव मिला।
विज्ञापन
बमरौली कटारा, डौकी निवासी राजेश शर्मा एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। उनके भाई आनंद मोहन शर्मा की शादी थी। आनंद मोहन बुंदू कटरा क्षेत्र स्थित भगवती रेजीडेंसी में रहते हैं। राजेश पत्नी प्रियंका उर्फ गौरी, बेटे 6 साल के अर्पित और 5 साल के अश्वनी उर्फ गोलू के साथ शादी में शामिल होने आए थे। बुधवार शाम तकरीबन 5 बजे अर्पित और अश्वनी घर के बाहर खेल रहे थे। अर्पित कुछ देर बाद घर के अंदर आ गया। मगर, अश्वनी नहीं आया।
विज्ञापन
मां गौरी ने अर्पित से पूछा तो वह अश्वनी के बारे में कुछ नहीं बता सका। गौरी ने तलाश की, लेकिन अश्वनी कहीं नहीं मिला। उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बताया। सभी बेटे की तलाश में जुट गए। एक घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। शाम तकरीबन छह बजे पुलिस को सूचना दी गई। रात तकरीबन दस बजे तक जब बालक नहीं मिला तो पुलिस ने कॉलोनी के नाले में बच्चे के गिरने की आशंका जताई। नाले में डंडे डालकर देखा गया। दमकल ने पहुंचकर जाल डाला। बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक युवक की मदद से तलाश कराई। रात तकरीबन 12:30 बजे अश्वनी नाले में सिर के बल पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि बालक खेलते समय नाले में गिर गया था। उसका शव निकलवाया गया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस पर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।