फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four women cricketer selected in the UP Senior cricket team

यूपी सीनियर टीम में ताजनगरी की चार महिला क्रिकेटर, फिरोजाबाद की भी एक खिलाड़ी शामिल

Tue, 20 Nov 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 20 Nov 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
four women cricketer selected in the UP Senior cricket team
आगरा की चारों क्रिकेटर
यूपी महिला सीनियर क्रिकेट टीम में ताजनगरी की चार खिलाड़ियों को स्थान मिला है। एक महिला क्रिकेटर फिरोजाबाद की रहने वाली हैं। सभी पांचों महिला क्रिकेटर थ्राइव क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करती हैं। 
विज्ञापन


बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर तनु काला को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा मीडियम पेसर गेंदबाज क्षमा सिंह, ऑल राउंडर अंजलि सिंह, बाएं हाथ लेफ्ट ऑर्म स्पिनर राशि कन्नौजिया भी टीम में शामिल की गई हैं। 
विज्ञापन


थ्राइव क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने वाली फिरोजाबाद की बाएं हाथ की मीडियम पेसर भावना राठौर को भी टीम में स्थान मिला है। टीम का कैंप मंगलवार से कानपुर के सिंघानिया स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुरू हो गया है। जो 27 नवंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कटक में खेला जाएगा पहला मैच

four women cricketer selected in the UP Senior cricket team
फिरोजाबाद की क्रिकेटर भावना राठौर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यूपी का पहला मैच आसाम के खिलाफ दो दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। यूपी टीम में चयनित होने पर इन महिला क्रिकेटर्स को कोच मनोज कुशवाह, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर आदि ने बधाई दी है। 
 
तनु काला- बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर गेंदबाज तनु काला यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम की पिछले सत्र में भी सदस्य रह चुकी हैं। यूपी अंडर-19 की कप्तान भी रह चुकी हैं। आगरा में जिला स्तरीय क्रिकेट में एक रन देकर छह विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके नाम है। यह विकेट उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ लिए थे। 

क्षमा सिंह- मीडियम पेसर गेंदबाज और बैट्समैन क्षमा सिंह पिछले सत्र में भी सीनियर टीम की सदस्य रहीं। इस बार भी उन्होंने टीम में स्थान बनाया। सन 2016 में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में चयन हुआ था। यूपी अंडर-19 और यूपी अंडर-23 टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं। सन 2016 में विदर्भा के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी। साथ ही तीन विकेट भी लिए थे। 

अंजलि सिंह- दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर गेंदबाज और मिडल ऑर्डर बैट्समैन अंजलि सिंह का इस बार अंडर-19 इंडिया ब्लू टीम में भी चयन हुआ।  अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 में इंडिया ब्लू की ओर से खेलते हुए अंजलि ने इंडिया रेड के खिलाफ आखिरी मैच में 15 नाबाद रन बनाए। साथ ही दो विकेट भी लिए। सन 2016 में सेंट्रल जोन से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ मुंबई में छह विकेट ले चुकी हैं। 

राशि कन्नौजिया- बाएं हाथ की लेफ्ट ऑर्म स्पिनर राशि कन्नौजिया अपनी फिरकी से हमेशा ही विरोधी बल्लेबाजों को परेशान करती रही हैं। इनका पहली बार यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले यूपी अंडर-19 और यूपी अंडर-23 की अंजलि सदस्य रह चुकी है। 

भावना राठौर- फिरोजाबाद की रहने वाली भावना राठौर का यूपी सीनियर टीम में पहली बार चयनित हुई हैं। बाएं हाथ की मीडियम पेसर गेंदबाज है। इससे पहले यूपी अंडर-19 टीम की सदस्य रह चुकी हैं। जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर उनका गेंदबाजी में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed