फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four trucks catches fire in transportnagar

ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े चार ट्रकों में लगी आग, धमाकों से फैली दहशत

Sat, 19 May 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 19 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
four trucks catches fire in transportnagar
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार शाम को चार बजे चार ट्रकों में आग लग गई। हादसा एक ट्रक में वेल्डिंग करने के दौरान हुआ। उसका डीजल टैंक फट गया। इसके बाद तीन और ट्रक जल गए। 
विज्ञापन


ट्रकों में धमाकों से अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए। एक टायर की दुकान और चलती मैक्स गाड़ी भी चपेट में आ गई। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर में हनुमान मंदिर कट के पास ट्रकों की रिपेयरिंग का काम होता है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे कल्लू की दुकान पर मिस्त्री शिकोहाबाद से लाए गए एक ट्रक में बॉडी ठीक करने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा

four trucks catches fire in transportnagar
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मशीन से वेल्डिंग का कार्य हो रहा था। वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से ट्रक के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली। यह देखकर मिस्त्री भाग गए। कुछ ही देर में डीजल टैंक फट गया। जोरदार धमाका हुआ। 

ट्रक के पास में खड़े दो ट्रकों ने भी आग पकड़ ली। अफरातफरी मच गई। आसपास कई ट्रक और वाहन खड़े थे। लोगों ने वाहनों को हटाने के प्रयास किया। मगर, ट्रकों के टायर फटने से एक के बाद एक कई धमाके हुए। 

आग के गोले आसपास गिरने लगे। एक ट्रक और जल गया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। करीब 35 मिनट बाद चार दमकल मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

100 नंबर पर नहीं उठाया गया फोन

four trucks catches fire in transportnagar
मौके पर एकत्र लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आग में तीन ट्रक पूरी तरह से जल गए, जबकि एक ट्रक का केबिन ही जला। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। स्थानीय राजेश ने बताया कि आग की सूचना देने के लिए सौ नंबर पर फोन किया गया, लेकिन किसी नहीं उठाया नहीं। 

बाद में पुलिस अधिकारी के सीयूजी नंबर पर भी फोन किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। एक प्रशासनिक अधिकारी का नंबर मिलाया गया। वो भी रिसीव नहीं हुआ।

राजेश ने बताया कि सीएम आवास के नंबर पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। तब कहीं 35 मिनट बाद दमकल और पुलिस आई। इसके बाद ट्रकों में लगी आग बुझाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed