{"_id":"5c615cdcbdec22736b5ea559","slug":"four-trains-canceled-due-to-gurjar-andolan-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर आंदोलन के चलते रेलवे में हाई अलर्ट, ये ट्रेनें हुईं निरस्त, परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर आंदोलन के चलते रेलवे में हाई अलर्ट, ये ट्रेनें हुईं निरस्त, परेशान रहे यात्री
Mon, 11 Feb 2019 05:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Feb 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में गुर्जर आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने हाई अलर्ट जारी किया है। राजस्थान से होकर बांद्रा जाने वाली चार सुपर फास्ट ट्रेन निरस्त कर दी गईं हैं। इसके अलावा मथुरा-राजस्थान की ओर चलने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेन निरस्त हो जाने से तमाम यात्रियों के आरक्षण भी निरस्त हो गए हैं। हालांकि रेलवे पर निरस्तीकरण की पूरी रिपोर्ट नहीं है।
आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर आंदोलन हिंसक हो गया है। इससे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने सतर्कता बढ़ा दी है। पूर्व के आंदोलन से सबक लेते हुए इस बार रेलवे ने बाया कासगंज गुजरने वाली बांद्रा ट्रैक की चार सुपरफास्ट गाड़ियां निरस्त कर दी हैं।
मुंबई से सोमवार को बांद्रा जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या 19022, अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22922, मुंबई बांद्रा सुपरफास्ट 22443 एवं बांद्रा रामनगर 19061 ट्रेन को रेलवे ने निरस्त किया है। ट्रेन निरस्त हो जाने से यात्री परेशान हो गए हैं।

मंगलवार तक शुरू हो सकता है संचालन
हालांकि संकेत मिले हैं कि मंगलवार तक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। निरस्त की गई ट्रेनों में लखनऊ और पूर्वोत्तर मंडल की ट्रेन शामिल हैं। ट्रेन निरस्त हो जाने से कई यात्रियों के आरक्षण भी निरस्त हुए है। हालांकि रेलवे के पास आरक्षण निरस्त की सटीक सूचना नहीं है।
यात्री सुशांत कुमार ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली है। सुपरफास्ट ट्रेन निरस्त हो जाने से यात्रियों की समस्या बढ़ना स्वभाविक है। सोनू ने कहा कि गुर्जर आंदोलन के चलते ट्रेन निरस्त हुईं हैं। रविवार की रात बांद्रा-रामनगर ट्रेन से रामनगर जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं आई।
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गुर्जर आंदोलन के चलते कुछ ट्रेन निरस्त की गई हैं। जो ट्रेनें निरस्त हुईं है उनमें रामनगर बांद्रा ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे की है। अन्य ट्रेंने दूसरे डिवीजन की हैं। ट्रेनों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।