फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Star to RBS Engineering Technical Campus from IIC

आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस को चार रेटिंग

Sun, 05 Dec 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four Star to RBS Engineering Technical Campus from IIC
आगरा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से सत्र 2020-21 की वार्षिक प्रदर्शन (एनुअल परफार्मेंस) की रेटिंग जारी कर दी गई है। इसमें आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी को फोर स्टार रेटिंग दी गई है। इस उपलब्धि पर संस्थान के स्टाफ ने शनिवार को एक-दूसरे को बधाई दी। यह रेटिंग नवाचार व वैज्ञानिक प्रकृति विकसित करने के लिए संसाधनों की उपलब्धता पर दी गई है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. बीएस कुशवाह के मुताबिक आईआईसी में देश भर के 2680 उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रतिभागिता थी। इसमें से 339 संस्थाओं को फोर स्टार मिले। प्रदेश के कुल 18 संस्थानों और 10 विश्वविद्यालयों को यह रेटिंग प्राप्त हुई है। इनको बेस्ट परफार्मिंग इंस्टीट्यूट का दर्ज दिया गया है। ये रेटिंग उन संस्थाओं को दी गई है, जिनके संस्थानों में नवाचार को संस्थागत बनाने और वैज्ञानिक प्रकृति विकसित करने के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं हैं। प्रो. बीएस कुशवाह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में आईसीसी का नेटवर्क बनाने का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मक कार्यों और नवाचार के लिए प्रेरित करना है। इस रेटिंग का संस्थान और छात्रों को फायदा मिलेगा। इंडस्ट्रीज आएगी और संस्थान के साथ मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन

निदेशक वित्त एवं प्रशासन डॉ. पंकज गुप्ता ने संस्थान के आईआईसी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में शैक्षणिक दृष्टि से आगे तभी बढ़ा जा सकता है, जब हम नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रणाली को प्रोत्साहित करें और अनुसंधान को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम में आईआईसी के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अशोक छौंकर, डॉ. आशीष खरे, डॉ. नम्रता गुप्ता, अतुल जैन, धनांजलि सिंह, डॉ. त्रिपांशु गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed