फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four players honored by agra people

ताजनगरी के क्रिकेटर राहुल चाहर सहित चार खिलाड़ियों को 'आगरा गौरवान्वित' सम्मान

Sun, 01 Mar 2020 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Four players honored by agra people
आगरा के खिलाड़ियों को सम्मान - फोटो : Amar Ujala
हाथों में तमगे ही तमगे, तो गले में फूलों की मालाएं। खेल जगत के अंतरराष्ट्रीय फलक पर आगरा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का आरबीएस डिग्री कॉलेज के राव कृष्णपाल सिंह ऑडिटोरियम में शनिवार को अभिनंदन किया गया। 
विज्ञापन


क्रिकेटर घ्रुव जुरैल, ओलंपियन अंकित शर्मा और एथलीट मनीषा कुशवाहा शहर के लोगों का प्यार देख अभिभूत हो उठे। क्रिकेटर राहुल चाहर के नहीं आने के कारण उनके पिता देशराज सिंह ने सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन


बलवंत एजूकेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित ‘आगरा गौरवान्वित’ कार्यक्रम में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेल चुके आगरा के बल्लेबाज ध्रुव जुरैल, एथलीट मनीषा कुशवाहा और ओलंपियन अंकित शर्मा को शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बलवंत एजुकेशनल सोसाइटी के सचिव युवराज अंबरीश पाल सिंह ने राजा बलवंत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। युवराज अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि शहर की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य नव युवकों के सामने मिसाल पेश करना है। 

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने युवाओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की बात कही। विशिष्ट अतिथि डॉ. आरएस पारीक ने कहा कि यदि देश अपनी खेल प्रतिभाओं का उचित सम्मान करता, तो प्रतिभाएं पलायन नहीं करतीं। 

इन संगठनों ने किया सम्मानित 

इंजीनियरिंग कंपोनेंट एंड मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन, आगरा ग्राम प्रधान संगठन, नेशनल चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आयरन फाउंडर्स एसोसिएशन एंड इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आगरा विकास मंच, फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन एवं आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन, आगरा प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ एजूकेशन, न्यू आगरा प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन एवं क्रेडाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed