{"_id":"5d0dd7288ebc3e6d2c7e7183","slug":"four-people-injured-in-car-collision-with-truck-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के सात लोग घायल
Sat, 22 Jun 2019 04:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार को साइड में लगाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह हादसा हो गया। लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा फिरोजाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में हुआ। कुशीनगर से एक ही परिवार के सात लोग आगरा ताजमहल देखने के लिए बोलेरो कार से आ रहे थे। उनकी गाड़ी नगला खंगर क्षेत्र में नगला गुलाल के समीप पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई।
कार अगिनयंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। हादसा होते ही कार में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही हाईवे सुरक्षा में तैनात टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सभी को संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन
घायलों में जीप चालक निजामुद्दीन पुत्र अनरुद्दीन, कुलशुम पत्नी इकबाल, शबाना पत्नी साजुद्दीन, फरहान अहमद पुत्र सगीर के अलावा अहमद, अरशद और के बालक शामिल हैं। इनमें निजामुद्दीन के हाथ में फ्रेक्चर है, इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाकी अन्य लोगों को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।