फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four patients died due to lack of oxygen at hospitals in agra

सांसों पर संकट: आगरा के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत

Mon, 26 Apr 2021 08:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 08:30 AM IST
सार

आगरा में रविवार को रामबाग के अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो गई, वहीं फतेहाबाद रोड के अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। पूर्व विश्वविद्यालय कर्मी की भी जान चली गई। 

विज्ञापन
Four patients died due to lack of oxygen at hospitals in agra
ऑक्सीजन मास्क लगाकर अस्पताल की सीढ़ियों पर बैठी मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की कमी से अब सांसों की डोर टूट रही हैं। रविवार को रामबाग के एक अस्पताल में तीन मरीजों की मौत हो गई। परिजनों ने ऑक्सीजन न मिलने से मौत का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। वहीं फतेहाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती के पिता के अनुसार शनिवार-रविवार रात दो बजे उसकी मौत हो गई। विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मी ने भी रविवार शाम दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जिले में अब 41 निजी कोविड अस्पताल हैं। जिनमें करीब 1400 मरीज भर्ती हैं। 25 नॉन कोविड अस्पतालों में भी 800 से 1000 कोरोना संदिग्ध भर्ती हैं। रविवार को ऑक्सीजन किल्लत और गहरा गई। यशवंत, पल्स, मंगलम सहित 15 अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने के नोटिस चस्पा करने पड़े। 
विज्ञापन


रामबाग के अस्पताल में तीन मरीजों की मौत
रामबाग स्थित एक अस्पताल में तीन मरीजों की मौत पर रविवार सुबह परिजनों ने हंगामा करते हुए ऑक्सीजन नहीं लगाने के आरोप लगाए। दूसरी तरफ फतेहाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में 20 वर्षीय युवती ने दम तोड़ दिया। इंद्रापुरम निवासी मृतक युवती के परिजन दो दिन गैस सिलेंडर के लिए भटकते रहे, उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात 2.30 बजे युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतक युवती के पिता सुधीर शर्मा ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी ने मुझसे मेरी बेटी छीन ली। वहीं विवि के सेवानिवृत्त कर्मी कमलेश कुमार की मौत के बाद उनके पुत्र प्रदीप ने बताया कि उनके पिता नॉन कोविड सांस के मरीज थे। उनके लिए ऑक्सीजन के लिए दिनभर भटकता रहा, शाम को पिता ने घर पर दम तोड़ दिया।

नॉन कोविड स्वयं करें इंतजाम
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि कोविड अस्पतालों में गैस आपूर्ति की जाएगी। नॉन कोविड स्वयं अपना इंतजाम करें। हमारी प्राथमिकता कोविड मरीजों के लिए पहले है। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डीएम ने खुद दिलवाएं सिलिंडर
रविवार सुबह 8 बजे ही डीएम ऑक्सीजन किल्लत वाले अस्पतालों में पहुंच गए। यशवंत हॉस्पिटल में 45 मरीज भर्ती हैं। यहां सुबह आठ सिलिंडर दिलाए। शाम 4 बजे फिर ऑक्सीजन खत्म होने से मरीजों के तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। डीएम ने दोबारा आठ सिलिंडर भेजे। मंगलम, गोयल सिटी, श्री कृष्णा, स्पर्श मल्होत्रा, उपाध्याय, ब्लोसम को आठ से दस सिलिंडर दिए गए।

पल्स अस्पताल प्रबंधन को फटकार
पल्स सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में 25 मरीज भर्ती हैं। रविवार दोपहर 2 बजे यहां ऑक्सीजन खत्म होने की सूचना पर डीएम प्रभु एन सिंह पहुंचे। तीन सिलिंडर भरे मिले। मरीजों के हिसाब से अधिक खपत पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed