फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four new police stations to be built in Agra district

आगरा में बनेंगे चार नए थाने: एसएसपी के प्रस्ताव को पुलिस मुख्यालय ने स्वीकृत कर शासन को भेजा

Thu, 03 Nov 2022 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि शहर में एत्माद्द्दौला थाने की ट्रांस यमुना कॉलोनी पुलिस चौकी को नए थाने में चिह्नित किया गया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी, टेढ़ी बगिया, फाउंड्री नगर, कालिंदी विहार यह पूरा इलाका नए थाने में रखा गया है।

विज्ञापन
Four new police stations to be built in Agra district
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले की बढ़ती आबादी और कानून व्यवस्था में दिक्कतों को देखते हुए जिले में चार नए थाने बनेंगे। एसएसपी ने प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा था, वहां उसे स्वीकृति देकर शासन को भेज दिया गया है। दो थाने शहर और दो देहात में बनाए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

 
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शहर में एत्माद्द्दौला थाने की ट्रांस यमुना कॉलोनी पुलिस चौकी को नए थाने में चिह्नित किया गया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी, टेढ़ी बगिया, फाउंड्री नगर, कालिंदी विहार यह पूरा इलाका नए थाने में रखा गया है। इस क्षेत्र की आबादी एक लाख से अधिक है। नया थाना बनने से एत्माद्द्दौला थाने का क्षेत्र दो हिस्सों में बंट जाएगा। पुलिस फोर्स बढ़ेगी। पेट्रोलिंग बढ़ जाएगी। नया थाना कालिंदी विहार इलाके में बनेगा। यहां पहले से एडीए ने जमीन स्वीकृत कर रखी है।

विज्ञापन

बुंदू कटरा चौकी क्षेत्र में भी थाने का प्रस्ताव

इसी तरह सदर थाने की बुंदू कटरा चौकी क्षेत्र में नए थाने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस थाने में कुछ हिस्सा ताजगंज थानाक्षेत्र का भी आ जाएगा। इस तरह सदर और ताजगंज थाने का क्षेत्रफल कम हो जाएगा। इलाके में पुलिस की मौजूदगी ज्यादा होगी। देहात में अछनेरा थाने की किरावली चौकी और डौकी थाने की बमरौली कटारा चौकी को नए थाने के रूप में चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि नए थाने के प्रस्ताव के लिए इलाके की आबादी एक लाख से अधिक होनी चाहिए। पिछले तीन सालों में उस क्षेत्र का अपराध देखा जाता है। बमरौली कटारा चौकी में थाना बनेगा तो उसमें सिर्फ डौकी थाने का क्षेत्र ही नहीं आएगा। ताजगंज थाने का कुछ हिस्सा भी बमरौली कटारा थाने में चला जाएगा।

आगरा में 48 थाने हो जाएंगे

एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में महानगर में 44 थाने हैं। अब 48 हो जाएंगे। चौकियों की संख्या उतनी ही रहेगी, जितनी है। वर्ष 2020 में कमला नगर पुलिस थाना बना था। न्यू आगरा थाना क्षेत्र दो हिस्सों में बंट गया। आधा हिस्सा कमला नगर थानाक्षेत्र में चला गया। ऐसा ही इन नए थानों में होगा।

जनता को ये लाभ

  • नए थाने बनने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता हो जाएगी।
  • पुलिस फोर्स बढ़ जाएगा। गाड़ियां बढ़ जाएंगी।
  • नए थानों के भवन में ही पुलिस कर्मियों के लिए आवास भी बनेंगे।
  • रंगबाजी, फायरिंग, लूट और मारपीट की सबसे ज्यादा वारदातें यमुनापार इलाके में होती है। 
  • पांच सालों में आबादी और आवासीय इलाके में वृद्धि हुई है। कई जगह पुलिस नहीं पहुंच पाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed