{"_id":"66f8ed2af1ea6f37f6007d9e","slug":"four-new-dengue-patients-in-agra-two-found-in-the-same-family-in-mohanpura-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: आगरा में डेंगू के चार नए मरीज, मोहनपुरा में एक ही परिवार में दो मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: आगरा में डेंगू के चार नए मरीज, मोहनपुरा में एक ही परिवार में दो मिले
Sun, 29 Sep 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:31 AM IST
सार
आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते दिन आगरा के चार नए मरीज मिले हैं। वहीं मोहनपुरा में एक ही परिवार में दो लोग डेंगू से पीड़ित मिले।
विज्ञापन
डेंगू का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठहरे हुए पानी में मच्छर पनपने से डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को डेंगू के 4 नए मरीज मिले हैं। इनमें मोहनपुरा में एक ही परिवार में एक और बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को भी एक बच्चे में डेंगू मिला था। दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं। अब डेंगू के 46 और मलेरिया के 27 मरीज हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कमला नगर में 25 साल की युवती, रकाबगंज में 28 साल के युवक और मांगरौल अछनेरा में 10 साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। मोहनपुरा में 10 साल के बच्चे में भी डेंगू मिला है, इसी परिवार में शुक्रवार को 11 साल के बच्चे में भी डेंगू मिला था। दोनों की हालत खराब होने पर निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। बाकी के मरीजों के घरों पर ही उपचार दिया जा रहा है। अब 7 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, 9 सक्रिय मरीज हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों में सर्वे किया, जिसमें से 28 के घरों में डेंगू का लार्वा मिला। ये कूलर की टंकी, खुले ड्रम और गली में भरे पानी में पाया गया। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है। नगर निगम ने फॉगिंग भी कराई है।