{"_id":"628bcd3a75e0e91d28171e01","slug":"four-new-ambulances-were-found-for-108-service-in-the-district-mainpuri-news-agr5345139193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 108 सेवा के लिए चार नई एंबुलेंस मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 108 सेवा के लिए चार नई एंबुलेंस मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में घायल और मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का संचालन हो रहा है। सोमवार को शासन से जिले में 108 एंबुलेंस सेवा के तहत चार नई एंबुलेंस मिल गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों और घायलों की सेवा के लिए बेहतर एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही है।
जिले में मरीजों और घायलों के लिए 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस सेवा के तहत जिले में 24 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं। जिनमें से चार की हालत जर्जर हो चली थी। जिनके स्थान पर चार नई एंबुलेंस की मांग जीवीके के कार्यक्रम प्रबंधक सचिन वर्मा द्वारा की गई थी। सोमवार को चार नई एंबुलेंस प्राप्त हो गईं जिन्हें सीएमओ कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुलेंस के जिला प्रभारी महेंद्र कुमार, डॉ. आरपी वर्मा, रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
जिले में एंबुलेंस सेवा
24 एंबुलेंस 108 सेवा के तहत
27 एंबुलेंस 102 सेवा के तहत
04 एंबुलेंस जीवन रक्षक प्रणाली