{"_id":"630b56cc1ac7512e6e5cc0bc","slug":"four-months-pregnant-woman-dies-after-consuming-abortion-medicine-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पति और जेठानी ने खिलाई गर्भपात की दवा, चार माह की गर्भवती विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पति और जेठानी ने खिलाई गर्भपात की दवा, चार माह की गर्भवती विवाहिता की मौत
Sun, 28 Aug 2022 05:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 05:21 PM IST
सार
एटा के अलीगंज क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि पति और जेठानी ने महिला को गर्भपात की दवा खिला दी थी, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में शनिवार शाम चार माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप लगाया है, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ी। उसकी मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में बदायूं जनपद के वितरोई निवासी रामसिंह ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री रचना की शादी सात वर्ष पूर्व अकरबरपुर कोट निवासी शैलेंद्र के साथ हुई थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
पति ने तोड़ा दिया था रचना का हाथ
रामसिंह ने आरोप लगाया कि शैलेंद्र को जेठानी, जेठ, ननद, ननदोई उकसाकर रचना की पिटाई करवाते थे। कई बार रचना ने फोन पर यह जानकारी दी। मांग पूरी न होने पर जेठानी के कहने पर शैलेंद्र ने डंडा मारकर हाथ तोड़ दिया था, तब रचना को दो माह तक इलाज हुआ था।
विज्ञापन
जेठानी और पति ने दी थी दवा
आरोप है कि 27 अगस्त को जेठानी और शैलेंद्र ने रचना को गर्भपात की दवा की ओवरडोज दे दी। इससे गर्भ में पल रहे चार माह के बच्चे सहित रचना की भी मौत हो गई। गांव के लोगों ने मायका पक्ष को सूचना दी, तब वे लोग यहां पहुंचे।थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुरालीजन मौके से फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।