फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four mobile thief arrested, police encounter

स्वाट टीम ने मुठभेड़ में पकड़े चार शातिर बैटरी चोर

Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
four mobile thief arrested, police encounter
26एमएनपी-04-पुलिस लाइन में पकड़े गए अंतर्राज्यी बैटरी चोर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वॉट टीम ने शनिवार को एक सूचना पर मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को एलाऊ क्षेत्र से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जा से एक कार, चोरी की बैटरियां, चार तमंचा व नकदी बरामद हुई। शातिर दूसरे राज्यों में भी चोरी की वारदात अंजाम देते थे। एसपी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना एलाऊ, किशनी और कुरावली क्षेत्र से बीते कुछ दिनों में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी की वारदात हुईं, जिनमें थाना पर मुकदमा भी पंजीकृत कराए गए थे। शनिवार को बैटरियां चोरी करने वाले चार शातिर स्वॉट टीम ने गिरफ्तार किए हैं। कार्रवाई के संबंध में एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए स्वाट/साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह व टीम को लगाया गया था। शनिवार की सुबह टीम को सूचना मिली कि मोबाइल टावर से बैटरियां चोरी करने वाले शातिर एक कार द्वारा किशनी से मैनपुरी की ओर आ रहे हैं। टीम ने थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज व पुलिस बल के साथ क्षेत्र में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार चोरों ने फायर करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमला से संभलते हुए कार सवार चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने नाम राजेश कुमार सिंह निवासी बडवारी कलां कासगंज, नौशाद निवासी भगवानपुर हापुड़, आकाश निवासी डामई थाना मिरहची एटा और राहुल निवासी इंद्राजसनपुर सिकंदरपुर वैश्य कासगंज बताया। इनके कब्जा से सात चोरी की बैटरी, चार तमंचा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त कार और चोरी का माल बेचकर अर्जित किए गए 26300 रुपये भी बरामद हुए हैं। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोरों पर लूट चोरी के भी मामले दर्ज हुए हैं। आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। अपराध से जमा की गई चल व अचल संपत्ति को गैंगस्टर के तहत कुर्क किए जाने की कार्रवाई भी की जाएगी। टीम को इस कार्य के लिए 25 हजार का इनाम भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में भी की हैं कई वारदात
सीओ अपराध चंद्रकेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह लोग मैनपुरी के अलावा आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ, दिल्ली, गुड़गांव, हिसार, जयपुर, अलवर राजस्थान में भी मोबाइल टावर से बैटरी चोरी की वारदात कर चुके हैं। माल को वह लोग दिल्ली में नौशाद कबाड़ी के यहां 1200 रुपये प्रति बैटरी बिक्री करते हैं। गैंग का सरगना राजेश हरियाणा के फरीदाबाद टावर के उपकरण सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करता है। जिन टावरों पर सुरक्षाकर्मी नहीं हैं और वह सुनसान जगह पर हैं, उन स्थानों को यह लोग टारगेट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed