फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four miscreants including JP gang leader arrested in police encounter

Agra News: पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दबोचे जेपी गैंग के सरगना सहित चार बदमाश

Fri, 06 Jan 2023 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants including JP gang leader arrested in police encounter
कासगंज। एक गांव में डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पटियाली थाना पुलिस व एसओजी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान जेपी गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 128500 रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण, तीन तमंचा, एक लाइसेंसी बंदूक एवं कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में कई चोरी और लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पटियाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात्रि को पटियाली गंजडुंडवारा रोड पर भरगैन के पूर्व चेयरमैन की कोठी के पीछे वारदात की योजना बनाते समय बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान जयप्रकाश उर्फ जेपी निवासी नई बस्ती रेलवे रोड सहावर, चरण सिंह निवासी जहांगीरपुर सहावर, सतीश निवासी नगला मोहन एवं रहीश निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा को मध्यरात्रि के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश अनिल निवासी जहांगीरपुर सहावर मुठभेड़ के दौरान भागने में कामयाब हो गया। एसपी ने बताया कि लगातार गिरोह के द्वारा चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस की टीम में गिरोह का सुराग लगाने में जुटी थीं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश मध्यरात्रि को एक गांव में डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

इन घटनाओं का हुआ खुलासा
- गंजडुंडवारा के गांव अहलेपुर से लाइसेंसी बंदूक चोरी, बंदूक बरामद
- 17 नवंबर को सिढ़पुरा थाने के नाथुपुर गांव में 20 हजार रुपये और जेवरात चोरी
- 18 नवंबर को सिढ़पुरा के भुजपुरा में चोरी
-9 दिसंबर को थाना सुन्नगढ़ी के गांव बस्तर में दो मकानों के ताले तोड़कर चोरी
- 29 दिसंबर को थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बहोरा में चोरी
25 हजार रुपये का पुलिस टीम को दिया इनाम
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने एसओजी टीम के प्रभारी अनूप कुमार भारतीय, पटियाली के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक सत्यपाल भाटी, उपनिरीक्षक जगमोहन शुक्ला व टीम में शामिल में पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed