{"_id":"62da6dca7978ad2cdc719b7e","slug":"four-miscreants-carried-out-robbery-in-the-firm-s-office-in-rawat-pada-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोरियर कंपनी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 40 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोरियर कंपनी में कर्मचारियों को बंधक बनाकर 40 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:58 PM IST
सार
कोतवाली की तिवारी गली में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फर्म से 40 लाख रुपये की लूट की सूचना है।
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में थाना कोतवाली के व्यस्ततम बाजार रावत पाड़ा स्थित तिवारी गली में दिनदहाड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से 40 लाख की लूट की। एनएम कोरियर कंपनी में मैनेजर और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। गोली मारने की धमकी देकर रकम बैग में भर ली। कार्यालय का शटर गिराने के बाद फायरिंग कर भाग गए। घटना की जानकारी से बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने दो घंटे तक कर्मचारियों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। इसमें बदमाश कैद हो गए हैं। तिवारी गली में मेवा और मसाले का कारोबार होता है। एक मार्केट की पहली मंजिल पर एनएम कोरियर कंपनी का कार्यालय है। मेहसाणा, गुजरात निवासी आनंदपुरी कंपनी में मैनजर हैं। पिछले दस साल से काम देख रहे हैं। ऑफिस के ऊपर ही कर्मचारियों के लिए कमरा बना हुआ है। दोपहर तकरीबन पौने एक बजे आफिस में आनंदपुरी, सनी पटेल, कृपाल और सहदेव बैठे हुए थे, तभी चार बदमाश दनदनाते हुए घुस आए।
2 of 6
कर्मचारियों से बात करते एडीजी जोन राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि उनके हाथों में पिस्टल लगी थीं। चेहरे छिपे हुए थे। उन्होंने सभी कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद कैश के बारे में पूछने लगे। आफिस में दस लाख रुपये रखे थे। इन्हें अपने पास से लाए एक बैग में रख लिया। इसके बाद भी रकम की मांग करने लगे। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
3 of 6
मौके पर पहुंचे एडीजी जोन राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
दो बदमाशों ने कर्मचारी सनी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद उसे दूसरी मंजिल पर कमरे में ले गए। बदमाशों ने कमरे में रखे 30 लाख रुपये कब्जे में ले लिए। इसके बाद चारों को धमकी देकर शटर की तरफ आए। एक फायर भी किया। इसके बाद शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एडीजी जोन राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
आवाज सुनकर मार्केट के कारोबारी आ गए। मगर, तब तक बदमाश जा चुके थे। कर्मचारियों के शोर मचाने पर पड़ोस की दुकान के कर्मचारी सोनू ने शटर खोला। सूचना पर एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी सहित फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
5 of 6
एडीजी जोन राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि थाना कोतवाली में कर्मचारी आया था। उनके साथ दो अधिवक्ता भी थे। चार बदमाशों के तमंचे के बल पर 40 लाख रुपये लूटने की जानकारी दी। घटना की जांच की गई है। टीम बनाई गई हैं। सभी अलग-अलग कार्य कर रही हैं। आफिस में पैसे के कोरियर का काम होता है। यह हवाला का भी हो सकता है। इसकी जांच की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।