{"_id":"604f4a248ebc3eda4d71ab8a","slug":"four-minor-boys-kidnapped-goes-in-marriage-etah-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में चार बरातियों के अपहरण से सनसनी, पुलिस ने कराए मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में चार बरातियों के अपहरण से सनसनी, पुलिस ने कराए मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 15 Mar 2021 05:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में बरात की कार को ओवरटेक करके रोकने के बाद शीशे तोड़ दिए और क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी चार बारातियों का अपहरण अपनी कार से कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक मकान से बरातियों को मुक्त कराकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक बराती की पिटाई से गंभीर चोटें आईं हैं और आगरा रेफर किया गया है।
मामला एटा कोतवाली देहात क्षेत्र का है। बताया गया है कि जीटी रोड स्थित प्रशांत नगर के पास बरातियों की कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया और कार में तोड़फोड़ करने के बाद चार बरातियों का अपहरण कर लिया और दुल्हन के जेवरात लूट लिए। बरातियों का अपहरण और लूट की वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रात्रि में ही दबिश देकर कासगंज रोड स्थित गांव बदरिया के एक मकान से चारों बरातियों को मुक्त कराया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना मिरहची के गांव नगला नथा निवासी दूल्हे के चाचा प्रमोद कुमार ने बताया कि भतीजे आशीष पुत्र उमेश की बरात एटा में आगरा रोड स्थित गेस्ट हाउस में आ रही थी। कार में उनका पुत्र वरुण (15) भतीजा टीटू (15) अमन (12) रिश्तेदार सौरभ (15) भाई अमरपाल सहित वह स्वयं बैठे थे। रविवार की रात करीब दस बजे गांव बदरिया के पास से कार सवार बदमाशों ने पीछा किया। कार बार-बार ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे ऐसे में समझ गए लूटने का प्रयास किया जा रहा है। बचने के लिए हम अपनी कार को जीटी रोड पर ले गए लेकिन फिर भी ओवरटेक कर दिया और कार की खिड़कियों को खुलवाने का प्रयास किया जब खिड़की नहीं खोलीं तो अगला शीशा तोड़ दिया। वरुण, टीटू, अमन और सौरभ को बदमाश अपनी कार में जबरन डाल लिया और दुल्हन के लिए जा रहे करीब सात लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि बरात की कार दूसरी कार से टकरा गई थी, इसके बाद बरात की कार को ओवरटेक करके तोड़फोड़ की गई। चार किशोरों को अपनी कार में आरोपी बैठा ले गए थे, आरोपियों के मकान के पास से किशोरों को बरामद किया गया है, दो आरोपी सुरेश व अनार सिंह निवासी बदरिया को गिरफ्तार किया गया है। प्रमोद की तहरीर पर अपहरण, लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।