फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four men sexually abused the woman in Kasganj

Kasganj : चोरी हुए बकरा-बकरी ढूंढने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Jul 2022 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jul 2022 06:10 PM IST
सार

कासगंज जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन
Four men sexually abused the woman in Kasganj
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कासगंज जिले में एक महिला के बकरा और बकरी एक महीने पूर्व चोरी हो गए, जिनकी तलाश में वह जुटी हुई थी। इसी बीच एक युवक ने महिला को भरोसा दिया कि वह सात दिन के अंदर बकरा-बकरी खोज देगा। आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा। चारों ने झांसे में लेकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

नौ जुलाई की है घटना 

पीड़ित महिला ने बताया कि एक महीने पहले किसी ने बकरा और बकरी को चोरी कर लिया। वह तलाश कर रही थी। इसी बीच संजू नाम का युवक उससे मिला। संजू थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव बरकुला का रहने वाला है। आरोप है कि संजू ने बकरा-बकरी ढूंढने के नाम पर महिला से 10 हजार रुपये मांगे। इस पर महिला ने रकम दे दी। नौ जुलाई की दोपहर संजू, अपने साथियों भीकम सिंह, संजीर और लेखराज के साथ घर आया।

विज्ञापन

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी 

आरोप है कि महिला को अकेला देख चारों की नियत बदल गई। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला के सास ससुर आ गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो आरोपी गेट खोलकर भाग गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed