{"_id":"61d9d4ffca87cb1dc7620a31","slug":"four-lane-road-soron-badayun-kasganj-to-hathras-kasganj-news-agr5206509118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुहाना हो जाएगा कासगंज से बदायूं और हाथरस तक का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुहाना हो जाएगा कासगंज से बदायूं और हाथरस तक का सफर
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से एटा तक पहले ही फोरलेन सड़क का निर्माण हो चुका है। मुख्यालय से मुख्यालय को जोड़ा जा चुका है, लेकिन सोरोंजी से बदायूं और कासगंज से हाथरस के लिए भी सौगात मिल गई है। चुनाव आचार संहिता से एक दिन पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से अब सोरोंजी से बदायूं और कासगंज से हाथरस तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन को हरी झंडी मिली है। इसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री ने कर दिया है। यह नेशनल हाईवे 530 बी के नाम पर जाना जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एनएच 530 बी के कासगंज बदायूं खंड पर सोरोंजी पुलिस लाइन से बदायूं तक 46 किलोमीटर सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस चौड़ीकरण कार्य के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। शीघ्र ही इन मार्गों पर कार्य आरंभ हो जाएगा। अब राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण होने से विकास को पंख लगेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सोरोंजी में पर्यटन विकास भी होगा।
आंकड़े की नजर से
- 2221 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाथरस-कासगंज फोरलेन।
- 57 किलोमीटर के दायरे में कासगंज-हाथरस तक बनेगी सड़क।
- 1858 करोड़ रुपये की लागत से सोरोंजी-बदायूं तक होगा चौड़ीकरण।
सोरोंजी में जताई खुशी
सोरोंजी। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. वीपी माहेश्वरी, डा. रविकांत गुप्ता, मुनींद्र कुमार चौधरी, अशोक तिवारी, अतुल गुप्ता, विशाल पाठक, हेमंत त्रिगुणायत, कन्हैयालाल त्रिवेदी, आशुतोष त्रिवेदी, कैलाश मिश्रा, वैभव पाराशर, मनोज भारद्वाज, अंशुल भारद्वाज, रामदास अमल ने सरकार के इस निर्णय पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
- अब सड़क का निर्माण एनएचएआई को कराना है। वे अपने स्तर से ही नक्शा तैयार करते हैं। पीडब्ल्यूडी से सहयोग मांगेंगे तो सहयोग दिया जाएगा। - सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।