फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four lakh tricolors will be hoisted today

Independence Day 2022: चार लाख तिरंगों से रंगा नजर आएगा मैनपुरी, दिख रहा गजब का उत्साह

Mon, 15 Aug 2022 07:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 07:52 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर जिले के नौ ब्लॉकों में से प्रत्येक में एक अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। जन प्रतिनिधियों के अलावा बीडीओ प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
Four lakh tricolors will be hoisted today
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नपुरी में आजादी के अमृत महोत्सव पर शहर तिरंगे में रंगा नजर आएगा। जिलेभर में चार लाख तिरंगे फहराए जाएंगे। प्रशासनिक भवन और स्मारकों पर अधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। लोगों में महोत्सव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। पूर्व संध्या पर सरकारी भवन तिरंगे के रंगों की रोशनी में सरोबार नजर आये।
विज्ञापन

चौराहों पर भी लगाई गई लाइटें 

घरों के साथ ही दुकानों पर तिरंगा फहर रहा है। आज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर चार लाख तिरंगे फहराए जाएंगे। लोग जहां घरों में तिरंगा फहराएंगे तो वहीं निजी संस्थाओं में संचालक और सरकारी भवनों में अधिकारी तिरंगा फहराएंगे। महोत्सव बीते पांच दिन से जारी है, सोमवार को इसका उल्लास अलग ही होगा। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। कलक्ट्रेट, विकास भवन व तहसील परिसर समेत अन्य भवनों को सजाया गया है। चौराहों पर भी लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह सुबह तिरंगा फहराएंगे। विकास भवन में सीडीओ, तहसीलों में एसडीएम व सरकारी भवनों पर विभागाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। तिरंगा रैली भी निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवरों पर होंगे कार्यक्रम

हर ग्राम पंचायत में एक-एकतालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया है। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के नौ ब्लॉकों में से प्रत्येक में एक अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। जन प्रतिनिधियों के अलावा बीडीओ प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed