फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four incidents in just two hours in Agra Tapbaaz gang spread such terror Police lost their sweat

UP: आगरा में महज दो घंटे में चार वारदातें, टप्पेबाज गैंग ने फैलाई ऐसी दहशत; छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 17 Jun 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 10:00 AM IST
सार

आगरा में हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ के हीरे चुराने की वारदात के बाद लगातार घटनाएं हुईं, तो पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। हालांकि इन सभी वारदातों में बाहरी गैंग पर शक रहा। 

 

विज्ञापन
Four incidents in just two hours in Agra Tapbaaz gang spread such terror Police lost their sweat
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बाहरी टप्पेबाज गैंग ने शनिवार रात को 2 घंटे में 4 वारदात से लोहामंडी और शाहगंज क्षेत्र में दहशत फैला दी। मदिया कटरा तिराहा पर तीन और रुई की मंडी चौराहा पर एक कार सवार शिकार हुए। शाम 6:30 से रात 8:30 बजे बीच टप्पेबाज गैंग के सात से आठ बदमाशों ने लूट की कोशिश, छिनैती व चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 15 पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। संदिग्ध चिह्नित किए, लेकिन, 24 घंटे बाद भी पुलिस गैंग तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

 

वारदात-एक: समय- शाम 6:30 बजे
केदार नगर निवासी रेलवे में चीफ लोको इंस्पेक्टर हरिओम भारद्वाज ड्यूटी से कार से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार में पीछे बैग रखा था। रुई की मंडी चौराहा पर भीड़ थी। एक व्यक्ति ने बताया कि कार के बोनट पर तेल पड़ा है। बोनट से धुआं निकल रहा है। उन्होंने गाड़ी को सोमनाथ धाम के पास किनारे खड़ा किया। बैग कब्जे में लिया। तभी दूसरा व्यक्ति ज्वलनशील स्प्रे कर निकल गया। स्प्रे की गंध से उन्हें चक्कर आ गए। करीब दो घंटे बाद होश आने पर उन्होंने भोगीपुरा चौकी पर तहरीर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात-दो: समय: शाम 7:11 बजे
 कार शोरूम के प्रबंधक कार से मदिया कटरा होकर शाहगंज स्थित घर लौट रहे थे। तिराहे पर जाम था। पुलिस ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने कार का टायर पंक्चर होने का इशारा किया। वह कार का टायर चेक करने उतरे तो पीछे से कार से बैग उड़ा लिया। बैग में सिर्फ लैपटॉप व कागजात थे। जिन्हें बदमाश पेट्रोल पंप के पास फेंककर चल गए।

 
विज्ञापन

वारदात-तीन, समय: शाम 7:45 बजे
भरतपुर हाउस निवासी हर्ष सचदेवा की सिकंदरा में जूता फैक्टरी है। कार से ड्राइवर के साथ वह हलवाई बगीची रोड से मदिया कटरा तिराहा पहुंचे। जाम में कार धीमी हो गई। उनकी कार के आगे एक युवक ने स्प्रे किया। बोनट से स्प्रे की मिर्ची जैसी गंध कार के अंदर पहुंची। ड्राइवर ने उतरकर बोनट खोला। पीछे से आए युवक ने हर्ष से कहा कि आगे ड्राइवर बुला रहा है। वह आगे नहीं गए। उन्होंने बताया कि कार में मेरे पास दो बैग में करीब 12 लाख रुपये नकद थे। जिन्हें सोमवार को बैंक में जमा करना था। मुझे लूटने की कोशिश की गई। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

 

वारदात: चार, रात: 8:30 बजे
बाग फरजाना निवासी हीरा कारोबारी नितिन मेहरोत्रा कार से मदिया कटरा होते हुए घर लौट रहे थे। कार में बैग में एक करोड़ मूल्य के हीरा जड़े स्वर्ण आभूषण थे। 1:40 लाख रुपये नकद थे। भिखारी के भेष में एक युवक उनसे नीरज डेरी के सामने दही दिलाने के लिए शीशा खटखटाने लगा। वह उतरे, तभी पीछे से दूसरे बदमाश ने कार की खिड़की से बैग उड़ा लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन जाम का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को चिह्नित किया है। 15 पुलिस टीमें छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed