फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Drowned In Kali River Water Father And Son Died Kasganj News

एटा में बड़ा हादसा: काली नदी में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, पिता-पुत्र की मौत, किशोर को सुरक्षित बचाया

Thu, 14 Oct 2021 02:04 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Oct 2021 02:04 PM IST
सार

एटा जिले में गुरुवार को बड़ी घटना घटित हो गई। मिरहची कस्बा के पर्यटन स्थल अतरंजीखेड़ा पर बनी मजार पर जात के लिए आए लोग काली नदी किनारे गए थे। यहां नौ वर्षीय बालक काली नदी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग नदी के पानी में उतरे। इस घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Four Drowned In Kali River Water Father And Son Died Kasganj News
कासगंज: काली नदी में व्यक्ति की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के अतरंजीखेड़ा स्थित पीर बाबा की मजार पर गुरुवार को चादर चढ़ाने आए आगरा के एक परिवार के चार लोग काली नदी में डूब गए। इनमें से पिता-पुत्र की मौत हो गई, इनके शवों को निकाल लिया गया। एक किशोर को सुरक्षित बचा लिया गया। एक अन्य युवक का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र के मोहल्ला नुनहाई निवासी यूनुस (35) और इनके 10 वर्षीय पुत्र फैजान की डूबने से मौत हुई है। यूनुस के दूसरे पुत्र चांद को जिंदा निकाल लिया गया। जबकि 18 वर्षीय भतीजे अमन की देर शाम तक तलाश जारी रही। 
विज्ञापन


यूनुस की पत्नी शबाना ने बताया कि अतरंजीखेड़ा स्थित पीर बाबा की मजार पर हर वर्ष चादर चढ़ाने आते थे। गुरुवार को सुबह आगरा से आ गए और चादर चढ़ाने के बाद फैजान को शौच कराने नदी किनारे आए थे। अचानक फिसलकर वह नदी में डूबने लगा तो बचाने के लिए यूनुस ने छलांग लगा दी। इसके बाद चांद, अमन और मैं भी पानी में उतर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मुझे खींच लिया और चांद को भी पानी से निकाल लिया गया, लेकिन पति और फैजान जिंदा नहीं बच सके। सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि आगरा का एक परिवार मजार पर गुरुवार को आया था। नदी में चार लोग डूबे थे, दो के शव बरामद हुए हैं। 

अमन का नहीं चला पता 
अमन की तलाश सुबह 10 बजे से शुरू हुई और शाम को सूरज छिपने तक जारी रही। प्रशासन ने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी आगरा से बुला लिया और पीएसी के गोताखोर भी स्टीमर के साथ उतारे गए लेकिन अमन का सुराग नहीं लग सका। 

सीओ सदर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि यूनुस और इसके पुत्र फैजान का शव नदी से निकाल लिया गया था। जब अमन का स्थानीय गोताखोर पता नहीं लगा पाए तब उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। पीएसी के गोताखोरों को भी स्टीमर के साथ तलाश में लगाया गया। इसे बाद एनडीआरएफ की टीम को आगरा से बुलाई गई। 

नदी के पानी का बहाव तेज होने के चलते आशंका है कि युवक ज्यादा दूर पहुंच गया है। लगाता आठ घंटे तक तलाश जारी रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। शुक्रवार को फिर तलाश की जाएगी। वहीं यूनुस और फैजान के शवों को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

अक्सर मन्नत मांगने आता था परिवार
आगरा निवासी यूनुस अपने परिवार के साथ अक्सर बृहस्पतिवार के दिन पीर बाबा की मजार पर मन्नत मांगने आते थे। शबाना बेगम पति व पुत्र की मौत के बाद बार-बार अपना होश खो बैठती है। आगरा से अन्य परिजन भी सूचना मिलने के बाद एटा आ गए और शबाना को ढांढ़स बंधाते रहे। 



ये भी पढ़ें...
घातक है डेंगू का स्ट्रेन: डेन-2 से जीवनरक्षक अंग हो रहे प्रभावित, आंखों में दर्द, हृदय की मांसपेशियां पड़ीं कमजोर 
मिशन शक्ति: एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनी कक्षा आठ की छात्रा अंजली, छात्राओं को नियमित पढ़ने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed