फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Doctors of family reached the village by helicopter in mainpuri

मैनपुरी: एक परिवार के चार डॉक्टर हेलीकॉप्टर से पहुंचे अपने गांव, आसमान से मंदिरों पर बरसाए फूल

Sun, 27 Mar 2022 08:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 08:29 PM IST
सार

मैनपुरी के गांव औरंध में एक परिवार के चार डॉक्टर पहली बार हेलीकॉप्टर से पहुंचे। चारों डॉक्टर दिल्ली में रहते हैं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
Four Doctors of family reached the village by helicopter in mainpuri
हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे चार डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के एक ही परिवार के चार लोग डॉक्टर बनने के बाद हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गांव के मंदिरों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई। इसके बाद हेलीकॉप्टर ने लैडिंग की। गांव के लोगों ने डॉक्टर परिवार का बैंडबाजों के साथ स्वागत किया। मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


बिछवां क्षेत्र के गांव औरंध निवासी सत्यपाल सिंह चौहान 35 वर्ष पूर्व इंदौर पुलिस की नौकरी के लिए गए थे। उनकी पत्नी गुड्डी चौहान का गांव के प्रति विशेष रुझान रहा। गांव में उन्होंने आलीशान महतारी महल के नाम से कोठी का निर्माण कराया। संकट मोचन मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया, लेकिन उनके बच्चे गांव नहीं आए थे। 

विज्ञापन

दिल्ली से हेलीकॉप्टर से पहुंचे अपने गांव

सत्यपाल के पुत्र डॉ. सत्यांश प्रताप, पुत्रवधु डॉ. आकाश दीप, पुत्री डॉ. रोहिणी सिंह चौहान और दामाद डॉ. अभिनव सिंह दिल्ली में विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। पहली बार रविवार को चारों दिल्ली से हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचे। यहां संकट मोचन मंदिर, माता सती मंदिर, मां आशापुरा मंदिर, ठाकुर देवालय मंदिर, गोगाजी महाराज मंदिर, गमा देवी मंदिर और जर्मदा महाराज मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव के बाहर एक खेत में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। ग्रामीणों ने सभी का बैंडबाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गांव के सभी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराई गई। अखंड रामायण पाठ भी हुआ। डॉक्टर परिवार का गांव प्रति लगाव इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed