{"_id":"617ecb6148b0a6676e3d7457","slug":"four-death-due-to-dengue-fever-in-kasganj-today-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में डेंगू का डंक: युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष, एनएम छात्रा सहित चार की मौत, 125 हुई मौतों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में डेंगू का डंक: युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष, एनएम छात्रा सहित चार की मौत, 125 हुई मौतों की संख्या
Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच में 5 मरीज डेंगू के मिले। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 214 हो गया है।
विज्ञापन
कासगंज में डेंगू से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद में डेंगू व जानलेवा बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। लगातार नए-नए क्षेत्र डेंगू की चपेट में आते जा रहे है। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी सोरों नगर अध्यक्ष, एएनएम छात्रा सहित चार लोगों की डेंगू से मौत हो गई। इससे परिवारों में कोहराम मच गया। जिले में अब डेंगू और बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 125 हो गया है।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी सोरों नगर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा (25) पुत्र रिशी मिश्रा, निवासी गंगा चौराहा सोरों को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने डेंगू बताया। इसके बाद उनको आगरा ले जाया गया। इलाज के बाद भी राहत न मिलने पर परिजन उनको आगरा ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रवीन कुमार (25) पुत्र नेम सिंह निवासी तवालपुर को चार दिन से पहले बुखार आया। निजी चिकित्सक ने डेंगू बताया। इसके बाद परिजन उनको अलीगढ ले गए। राहत न मिलने पर उनको आगरा ले जाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ओमप्रकाश (25) पुत्र बहोरी निवासी नगला कोठी को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उनको निजी चिकित्सक के पास ले गए। राहत न मिलने पर परिजन उनको अलीगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने डेंगू बताया। जब हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन उनको दिल्ली ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
एएनएम छात्रा ज्योति निवासी नदरई को पांच दिन से पहले बुखार आया। परिजन ने निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने डेेंगू बताया। इलाज के दौरान राहत नहीं मिली। छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जांच में 5 मरीज डेंगू के मिले। इन मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला में डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 214 हो गया है।
आगरा: लॉटरी संचालक ने 40 लोगों से हड़पे एक करोड़, गिरफ्तारी के बाद शिकायत करने पहुंचे पीड़ित
आगरा: लॉटरी संचालक ने 40 लोगों से हड़पे एक करोड़, गिरफ्तारी के बाद शिकायत करने पहुंचे पीड़ित