फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four dead bodies found in mathura

मथुरा: एक दिन में मिले चार शव, किसी की भी शिनाख्त नहीं, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Fri, 07 Jun 2019 11:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 Jun 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
four dead bodies found in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा जिले में अज्ञात शव मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर चार शव मिले। मृतकों में दो महिला और दो युवक हैं। एक युवक का सिर तो धड़ से अलग था, जो हाईवे पर पड़ा मिला। एक ही दिन में चार शव मिलने से जहां लोग दहशत में हैं, वहीं पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 
विज्ञापन


कोसीकलां में नंदगांव मार्ग पर एक युवक की हत्या करके शव फेंक दिया गया। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल मृतक का पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


वहीं, एक युवती का शव राया में मांट गंग नहर के किनारे अंबु पुल के पास मिला है। युवती के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव पानी में फूल गया है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंबे में उतरारात मिला शव

उधर, थाना महावन के पचावर-नगला रायसीन के मध्य नगला ब्राह्मण पुलिया के पास बंबे में एक युवक का शव उतराता मिला। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं मिला। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में सड़ा-गला शव मिला था। उसकी भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 

थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि शव 20 दिन पुराना लग रहा है। शव की शनाख्त को फोटो कराकर आसपास के जनपदों को भेजी गई है, पर अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शवों की पहचान कराई जा रही है। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। 

हाईवे के पास मिली सिर कटी लाश

मथुरा-भरतपुर मार्ग पर गांव तारसी चौराहे के पास एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जबकि सिर उसके धड़ से 50 मीटर दूर पड़ा मिला। 32 साल के युवक का बायां पैर भी टूटा हुआ मिला है। वहीं, शरीर पर रगड़ने के निशान पाए गए हैं। सड़क पर खून बिखरा पड़ा था। 

सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास खून भी पड़ा था। इससे साफ है कि हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। शरीर पर रगड़ने के निशान देख कर माना जा रहा है कि हत्यारों ने उसे काफी दूर तक घसीटा है। हालांकि पुलिस इसे महज हादसा मान रही है।

जिले में शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई अज्ञात शव मिल चुके हैं। साल 2018 में कई भूसे की बुर्जी में फूंक दिए गए थे। इनमें ज्यादातर शवों की आज तक पहचान नहीं हो पाई। वहीं पुलिस हर बार जांच की बात कह देती है।  

एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पैम्फलेट बंटवाए जा रहे हैं। पुलिस के सभी व्हाट्सग्रुप पर संदेश दे दिया गया है। फिलहाल सभी पोस्टमार्टम के बाद शवों को मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed