{"_id":"6a0b81304b11b37ae1009a5e","slug":"four-daughters-of-the-district-selected-in-up-junior-basketball-team-agra-news-c-365-1-sagr1045-107939-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी जूनियर बास्केटबॉल टीम में जिले की चार बेटियां चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी जूनियर बास्केटबॉल टीम में जिले की चार बेटियां चयनित
Tue, 19 May 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
यूपी की टीम
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बाद 12 सदस्यीय उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें आगरा की चार बेटियों ने अपनी जगह बनाई है।
आगरा बास्केटबॉल संघ के महासचिव डॉ. हरि सिंह यादव ने बताया कि टीम 19 मई को सुबह पुडुचेरी के लिए रवाना होगी। वहां 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता होनी है। घोषित टीम में आगरा की प्रज्ञा सिंह को कप्तान बनाया गया है, दीपिका चौहान, हर्षिता चौहान और दीक्षा बघेल भी टीम में शामिल हैं।
इनके अलावा बुलंदशहर की साधना, नेहा व अनुष्का, मेरठ की अंशिका शर्मा व विधिता, वाराणसी की तनिषा सिंह, प्रयागराज की मनु सिंह और गौतम बुद्ध नगर की चांदनी को टीम में जगह मिली है। मुख्य प्रशिक्षक श्यामवीर सिंह (यूपी पुलिस), सहायक प्रशिक्षक कन्हैया पाठक और मैनेजर आसमा खान हैं।