फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four crore rupees cheated from 1500 people in a year

एक साल में 1500 लोगों से चार करोड़ रुपये ठगे

Sun, 05 Sep 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four crore rupees cheated from 1500 people in a year
एसटीएफ ने पकड़ा ठगी करने वाला गैंग - फोटो : Agra City
आगरा। संजय प्लेस स्थित हेरीटेज टावर में एक साल से ठग फाइनेंस कंपनी चला रहे थे। एसटीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दावा है कि वह एक साल में 1500 से अधिक लोगों को सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर चार करोड़ की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ आगरा इकाई के निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, शिकायत मिली थी कि एक गैंग लोगों को कॉल करके सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देता है। इसके बाद तमाम शुल्क के नाम पर 2500 रुपये से 70 हजार तक खाते में जमा करा लेते हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर लेते हैं। काल युवतियां करती हैं। जांच की तो मामला सही निकला।
विज्ञापन

आरोपियों ने यूनाइटेड फाइनसर्व सर्विस के नाम से ऑफिस बना रखा था। युवतियां पांच हजार रुपये महीने पर रखी गई थीं। फिरोजाबाद के एका निवासी सरगना गौरव ने 18 हजार रुपये प्रतिमाह पर ऑफिस किराये पर लिया था। वह कर्मचारी युवतियों को नंबरों की लिस्ट देता था। इसके बाद युवतियां कॉल करके लोगों को छह प्रतिशत ब्याज पर लोन दिलाने की स्कीम बताती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी और बरामदगी
फिरोजाबाद के एका निवासी गौरव यादव उर्फ सुमित त्यागी, अलीगढ़ निवासी सनी मिश्रा, शिवम भारद्वाज, राहुल शर्मा और सिकंदरा निवासी विष्णु चौधरी शामिल हैं। उनसे एक लैपटॉप, 39 मोबाइल, 67 फार्म, प्रमाण पत्र, तीन मुहर, चार पासबुक, चार चेकबुक, दो आधार कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, दो वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, दो सिम, 27 रिज्यूम कार्ड, 650 नंबर की शीट, चार रजिस्टर, 29900 रुपये, कार आदि बरामद किए गए।

एकाउंट में जमा कराते थे रकम
एसटीएफ निरीक्षक हुुकुम सिंह के मुताबिक, पूछताछ में गौरव यादव ने बताया कि वो अलीगढ़ निवासी दीपक, विनय, आलोक और नीतू से मोबाइल नंबर की लिस्ट लेता है। वह अलग-अलग प्रदेश के लोगों को कॉल करके छह प्रतिशत ब्याज पर लोन के लिए राजी करते हैं। इसके बाद फाइल चार्ज, जीएसटी चार्ज, बीमा राशि, कमीशन आदि के नाम पर रुपये एकाउंट में जमा कराते हैं।
एक साल में 1500 लोगों से चार करोड़ की ठगी की। दीपक से दो महीने पहले विवाद हो गया था। वह अलग होकर काम करने लगा। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed