फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Criminals Arrested in Encounter One Shot in Leg

Agra News: चोरों के गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 08:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 09 May 2026 08:02 PM IST
सार

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई। गोली लगने से श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Four Criminals Arrested in Encounter One Shot in Leg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान चोरी की घटनाओं में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कृष्ण विहार कॉलोनी जाखोड़ा निवासी सुनीश शर्मा ने 4 मई को थाना मलपुरा में तहरीर दी थी। बताया था कि 3 मई की रात उनके घर में चोरी हुई थी। चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शुक्रवार रात पुलिस और सर्विलांस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी इटौरा-जारूआ कटरा मार्ग पर संदिग्ध बदमाश की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी की गई। एसीपी खेरागढ़ प्रीता के अनुसार पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई। गोली लगने से श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


 

घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश की निशानदेही पर कबूलपुर अंडरपास के पास से पुलिस ने सुमित पिपलानी, दीपक मौर्या और रमेश कालिया उर्फ मामा को पकड़ा। इन आरोपियों के पास से एक कार,चोरी में प्रयुक्त दो लोहे के सब्बल, मोबाइल फोन तथा चोरी का सामान बिक्री करते हुए जुटाए गए 1 लाख 24 हजार रुपये मिले। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग जिलों एवं अलग-अलग थानों में सक्रिय गिरोह से जुड़े हैं। इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य घायल आरोपी श्रवण उर्फ राजू उर्फ बिहारी,ग्राम बिझौनी थाना मधुबनी बिहार का निवासी है। उसके खिलाफ लूट, डकैती और चोरी समेत करीब 19 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं दीपक मौर्या निवासी शारदा विहार, जगदीशपुरा पर करीब 16 आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। अन्य आरोपी रमेश कालिया उर्फ मामा निवासी सब्जी मंडी जगदीशपुरा हैं, जिसके खिलाफ करीब 14 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं सुमित पिपलानी निवासी कुतुब विहार दिल्ली का रहने वाला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed