फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four children drowned in water filled Yamuna Expressway roundabout ground two died search for two continues

UP: यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर बने गड्ढे में डूबे चार बच्चों की मौत, बचाने के लिए कूदे छह लोग भी डूबे

Sun, 07 Jul 2024 11:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस वे गोल चक्कर के मैदान में भरे पानी में मस्ती कर रहे चार बच्चे डूब गए। इन बच्चों को बचाने के लिए महिला सहित 6 अन्य लोग कूदे वो भी डूबने लगे। चार बच्चों की मौत हो गई। अन्य को निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
Four children drowned in water filled Yamuna Expressway roundabout ground two died search for two continues
बच्चों की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली इंटरचेंज के पास बारिश के पानी को सहेजने के लिए बनाए गए गड्ढे में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पानी से भरे गड्ढे में 8 लोग डूब गए। इनमें 4 बच्चियों की मौत हो गई। जबकि ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने बचाने कूदी महिला और चार बच्चियों को बचा लिया।

विज्ञापन
डूबी हुई चार बच्चियों को काफी देर बाद बाहर निकाला जा सका,जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में दो बहनें भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर विधायक, एडीएम, एसीपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व ही कानपुर देहात और औरेया के रहने वाले गिहार जाति के 12 परिवारों के लोग खंदौली आए थे। ये परिवार यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पुल के नीचे रह रहे थे। सभी लोग गांवों में फेरी लगाकर प्लास्टिक की रस्सी और चटाई बेचते हैं। र

विज्ञापन
विज्ञापन
विवार सुबह पुरुष गांवों में फेरी लगाने के लिए चले गए। सुबह 10:30 बजे नगीना पत्नी संतू उर्फ छिंगा निवासी मोहल्ला नारायनपुर, भारती विद्यालय दिबियापुर रोड औरेया इंटरचेंज पुल के पास बने एक गड्ढे में भरे पानी में कपड़े धो रही थीं।

हिना पुत्री अजय (12), उसकी बहन नेहा (12) व अनुराधा (9) निवासी मंगलपुर थाना मंगलपुर तहसील डेरा कानपुर देहात, खुशी (11) पुत्री हरदौल निवासी मंगलपुर कानपुर देहात, चांदनी (12) पुत्री हरनाम सिंह निवासी मोहल्ला नरायनपुर भारती विद्यालय दिबियापुर रोड आरैया, रागिनी (12) पुत्री हरनाम निवासी आरैया, प्राची (11) पुत्री सरनाम निवासी औरेया व रिया (12) पुत्री सनी निवासी मंगलपुर कानपुर देहात एक साथ गड्ढे में नहाने के लिए उतर गईं।

कुछ देर बाद आगे जाने के कारण चार बच्चियां डूबने लगीं, उन्हें बचाने आगे बढ़ीं बाकी बच्चियां भी डूबने लगीं। पास में बैठी महिला नगीना ने शोर मचाया और बचाने के लिए पानी में कूद गई।

चीख-पुकार सुन वहां खेल रहे विष्णु, पवन, इंटरचेंज पर सुरक्षा में लगे गार्ड मुकेश कुमार व ग्रामीण जितेंद्र बच्चों को बचाने के लिए रस्सी लेकर पानी कूद गए। उन्होंने हिना, रागिनी, प्राची, रिया व नगीना को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की जानकारी पर पुलिस व दमकलकर्मी पहुंच गए। काफी देर बाद नेहा, अनुराधा, चांदनी और खुशी को बाहर निकाला जा सका। जिन्हें वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चार बच्चियों की मौत की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एसीपी सुकन्या शर्मा, एसडीएम दिव्या सिंह, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह व खंदौली स्वास्थ्य केंद्र की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed