फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four children drown in Yamuna during take a bath in yamuna river

यमुना में चार बच्चे डूबे, परिवारों में मचा कोहराम, एक का शव मिला

Thu, 06 Jun 2019 07:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Jun 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Four children drown in Yamuna during take a bath in yamuna river
यमुना में डूबे चार बच्चों की फाइल तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के ग्यारह सीढ़ी में गुरुवार दोपहर यमुना में नहाने गए नगला देवजीत के दो भाई समेत चार डूब गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। रिवर पुलिस और गोताखोरों ने चारों की तलाश की। एक का शव निकाल लिया गया। देर शाम तक तीन की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


नगला देवजीत (एत्माद्दौला) निवासी कुनाल (12) पुत्र राधेश्याम, उसका भाई चेतन उर्फ लड्डू (11), साजिद (10) पुत्र गुड्डू, आदिल अब्बास (15) पुत्र समीद अब्बास, करन पुत्र राजू, हरिकेश और भानू गुरुवार दोपहर को 12 बजे 11 सीढ़ी पर यमुना में नहाने आए थे।
विज्ञापन


चेतन गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। यह देखकर उसका भाई कुनाल, साजिद, आदिल बचाने के लिए कूद गए। वह भी गहरे पानी में बह गए। करन, हरिकेश और भानू किनारे पर खड़े थे। वह डरकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद परिजन चारों को ढूंढते हुए आए। यमुना किनारे पर उनके कपड़े पड़े मिले। उनके डूबने का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस आ गई। 

गोताखोर और रिवर पुलिस ने तलाश की। शाम चार बजे एक बालक चेतन को निकाला गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन अन्य की भी तलाश की जा रही थी। यमुना किनारे पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed