{"_id":"63aaa6168b439435ea0ce8ac","slug":"four-cars-burnt-to-ashes-simultaneously-due-to-fire-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चार कारों में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर हुईं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चार कारों में लगी आग, चंद मिनटों में जलकर हुईं राख
Tue, 27 Dec 2022 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:30 PM IST
सार
मथुरा में आग लगने से चार कारें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया। घटना से लोगों में दहशत है। वह कार बाहर खड़ी करने को लेकर सशंकित हैं।
विज्ञापन
आग लगने से चार कारें जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में चार खड़ी कारों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग की लपटें देख मौके पर भीड़ का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र के सौख अड्डा स्थित जंक्शन रोड की है। यहां सड़क किनारे स्विफ्ट डिजायर, सिवफ्ट वीडीआई, टाटा जेक्स, स्कॉर्पियो खड़ी थीं। इसमें एक कार में अचानक आग लग गई। इससे वह धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि चारों गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तारों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं.
विज्ञापन
घटना देख आसपास के लोगों व राहगीरों का जमावड़ा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना फायर टीम को दी। सूचना पर फायर टीम मौके पर पहुंची। उसने आग पर काबू पर काबू पाया। तब तक चारों कार जलकर राख हो गईं। घटना से लोगों में दहशत है। आग किस कारण से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। यह चारो कार स्थानीय निवासी टारजन की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन