{"_id":"66ac6558a632189b1f0a02d2","slug":"four-buildings-sealed-for-making-illegal-basements-ada-starts-action-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध बेसमेंट बनाने पर चार भवन सील, एडीए ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध बेसमेंट बनाने पर चार भवन सील, एडीए ने शुरू की कार्रवाई
Fri, 02 Aug 2024 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:41 AM IST
सार
अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर एडीए ने अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई शुरू कर दी है। आगरा में चार भवन सील किए गए हैं। ये अभियान अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
ADA
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अवैध बेसमेंट का निर्माण कराने पर बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण ने चार भवन सील कर दिए। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बेसमेंट बनाए जा रहे थे। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं रोकने पर प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की।
दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव से तीन छात्रों की मौत हुई थी। इसके बाद शहरी एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने एडीए को बेसमेंट का सर्वे व अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव ने सभी प्रवर्तन दल से अवैध बेसमेंट का सर्वे कराया।
फतेहाबाद रोड पर गणेश धाम कॉलोनी में भूखंड संख्या 21, 22 व 23 में ममता दुबे ने दो भवनों का निर्माण कराया। जिनमें अवैध रूप से बेसमेंट बनाए। मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। दोनों भवनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
छत्ता वार्ड के मोहन नगर में आदित्य कुमारी ने भवन में अवैध रूप से बेसमेंट निर्माण कराया जा रहा था। जिसे एडीए ने सील किया है। चौथी कार्रवाई ताजगंज वार्ड में शिल्पग्राम रोड पर की गई। यहां करीम खान ने बिल्डिंग में अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण कराया था। जिसे सील किया गया। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर के सभी 10 वार्डों में अवैध बिल्डिंग व बेसमेंट का सर्वे कराया जा रहा है। इनका विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।