फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four boys stole chocolates from grocery shop in agra

आगरा में चॉकलेट की चोरी : दिव्यांग महिला की दुकान पर आए चार लड़के, शर्ट में छिपाकर चुरा ले गए पूरा डिब्बा

Thu, 21 Jul 2022 06:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Jul 2022 06:02 PM IST
सार

आगरा में चोरी का अजब मामला सामने आया है। एत्माद्दौला में एक परचून की दुकान से चॉकलेट चोरी हो गई। चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Four boys stole chocolates from grocery shop in agra
चॉकलेट का डिब्बा चुराकर ले जाते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में परचून की दुकान से चॉकलेट का डिब्बा चोरी का मामला सामने आया है। चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। लड़कों ने दिव्यांग महिला दुकानदार से पीछे रखा दूसरा सामान देने को कहा। उसके पलटते ही चॉकलेट का डब्बा चोरी कर लिया। लड़कों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट लिखाने की बात कही है।  

विज्ञापन


चॉकलेट चोरी का यह मामला थाना एत्माउद्दौला के सुशील नगर का है। घनी आबादी के बीच दोनों पैरों से दिव्यांग बुजुर्ग महिला भूदेवी अपने पुत्र संदीप के साथ रहती हैं। वह अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाती हैं। मंगलवार को दोपहर में चार लड़के अलग-अलग होकर दुकान के पास आए। एक लड़का दूर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। इसके बाद पहले दो और फिर एक लड़का बुजुर्ग महिला की दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन


लड़कों ने बुजुर्ग महिला दुकान से कुछ सामान मांगा। इस पर वह सामान निकालने में व्यस्त हो गई। इसी दौरान उक्त लड़कों ने काउंटर पर रखा चॉकलेट का डिब्बा चोरी कर लिया और चलते बने। यह घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।  जब महिला दुकान को चोरी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed